Meta Pixel

धमतरी की पंचायतों में 16-17 जुलाई को ग्राम सभा : विकास योजनाओं और स्वच्छता प्रस्तावों पर होंगे अहम फैसले

Spread the love

धमतरी – छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले की सभी ग्राम पंचायतों में 16 एवं 17 जुलाई को विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। इन बैठकों में ग्राम विकास, स्वच्छता, आधारभूत सुविधाओं और ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा कर निर्णय लिए जाएंगे। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने सभी एसडीएम और जनपद पंचायतों के सीईओ को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

विभिन्न विकास कार्यों के प्रस्तावों को दी जाएगी मंजूरी
विशेष ग्राम सभाओं में VBGRAMG के तहत बालिका विद्यालयों एवं पीएमश्री स्कूलों में शौचालय निर्माण, जल संरक्षण के लिए रिचार्ज पिट, नए मुक्तिधाम, उचित मूल्य दुकानों के लिए खाद्यान्न भंडारण भवन, वृक्षारोपण, आंगनबाड़ी भवन, मैदान समतलीकरण, धरसा सड़क, स्कूलों में लाइब्रेरी एवं लैब तथा रेन वाटर हार्वेस्टिंग सहित विभिन्न विकास कार्यों के प्रस्तावों को मंजूरी दी जाएगी।

अनिवार्य वसूली जैसे विषयों पर लेंगे निर्णय 
स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत जिले की 148 ग्राम पंचायतों में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन को मजबूत बनाने के लिए नाडेप निर्माण, सामुदायिक डस्टबीन, सोखता गड्ढ़े, कचरा शेड, सामुदायिक शौचालय, ट्राइसाइकिल रखरखाव और चार प्रकार के कचरे (गीला, सूखा, सैनिटरी और ई-वेस्ट) के पृथक्करण और यूजर चार्ज की अनिवार्य वसूली जैसे विषयों पर भी निर्णय होंगे।

आयोजन के रिपोर्ट प्रस्तुत करने के दिए निर्देश
इसके अलावा 16वें वित्त आयोग के प्रावधानों के अनुरूप ग्राम पंचायत विकास योजना तैयार करने तथा स्थानीय सतत विकास लक्ष्यों (एलएसजीडी) की नौ प्रमुख थीमों को शामिल करने संबंधी संकल्प भी पारित किए जाएंगे। जिला प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्धारित तिथियों में ग्राम सभाओं का आयोजन सुनिश्चित कर उसकी रिपोर्ट तत्काल प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *