Meta Pixel

बिलासपुर-रायपुर NH पर भीषण हादसा : स्कूटी सवार को कार ने मारी टक्कर, CCTV में कैद हुई घटना

Spread the love

बिलासपुर – छत्तीसगढ़ के बिलासपुर-रायपुर नेशनल हाईवे पर हिर्री माइंस के पास हुए भीषण सड़क हादसे में एक स्कूटी सवार की इलाज के दौरान मौत हो गई। दरअसल, रफ्तार से आ रही कार स्कूटी सवार को भीषण टक्कर मारते हुए निकल गई। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी देखने को मिला है। हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

घटना का सीसीटीवी फुटेज भी आया सामने
मिली जानकारी के मुताबिक, बिलासपुर-रायपुर NH पर हिर्री माइंस के पास एक तेज रफ्तार कार ने पीछे से स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि, स्कूटी सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। बता दें कि, इस हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। 

स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल
मृतक की पहचान रहंगी निवासी 52 वर्षीय देवेंद्र शर्मा के रूप में हुई है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल देवेंद्र शर्मा को अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हादसे के बाद चालक फरार
वहीं, हादसे के बाद कार चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर चकरभाठा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में जांच शुरू कर दी है। पुलिस फरार कार चालक की तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *