Meta Pixel

अब स्लीपर कोच में भी मिलेगी बेडरोल सुविधा : शुरआत दुर्ग-भोपाल अमरकंटक एक्सप्रेस से, चादर ₹40 और तकिया ₹30 में मिलेगी

Spread the love

दुर्ग-भोपाल-दुर्ग अमरकंटक एक्सप्रेस में सफर करने वाले स्लीपर क्लास के यात्रियों को अब बेडरोल की सुविधा मिलेगी। रेलवे ने इसके लिए एक निजी कंपनी को ठेका दिया है, जिसका अनुबंध वर्ष 2031 तक रहेगा।

अब स्लीपर क्लास के यात्री जरूरत के अनुसार बेडरोल किराए पर ले सकेंगे। चादर के लिए 40 रुपए, तकिया के लिए 30 रुपए और चादर व तकिया दोनों लेने पर 70 रुपए देने होंगे।

यह सुविधा दुर्ग से भोपाल जाने वाली ट्रेन नंबर 12853 और भोपाल से दुर्ग आने वाली ट्रेन नंबर 12854 में उपलब्ध रहेगी। अभी तक बेडरोल की सुविधा मुख्य रूप से एसी कोच के यात्रियों को मिलती थी।

अब स्लीपर क्लास के यात्रियों को भी लंबी दूरी की यात्रा के दौरान अतिरिक्त सुविधा मिल सकेगी। रेलवे का मानना है कि इस व्यवस्था से यात्रियों को अपनी चादर और तकिया साथ ले जाने की जरूरत कम होगी और यात्रा अधिक सुविधाजनक बनेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *