Meta Pixel

भिलाई के होटल में युवक सुसाइड केस:PM रिपोर्ट में फांसी से मौत की पुष्टि; युवती ने डर के कारण खुद का हाथ काटा

Spread the love

भिलाई के स्मृति नगर थाना क्षेत्र स्थित कुणाल होटल में 19 वर्षीय शादाब शेख की मौत के मामले में पुलिस जांच लगातार आगे बढ़ रही है। बुधवार को पुलिस ने मामले में मौजूद 23 वर्षीय युवती को सखी सेंटर से उसके घर भेज दिया। घटना के बाद से सुरक्षा के लिहाज से उसे सखी सेंटर में रखा गया था। पुलिस का कहना है कि युवक के परिजन लगातार युवती पर कई तरह के आरोप लगा रहे थे, इसलिए उसकी सुरक्षा को देखते हुए यह कदम उठाया गया था।

इस बीच शादाब की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी सामने आ गई है। रिपोर्ट में साफ हुआ है कि उसकी मौत फांसी लगाने से हुई थी। पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में मिले दूसरे तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।

8 जुलाई को लगाई थी फांसी 8 जुलाई की सुबह होटल में इस घटना का पता चला था। जांच में सामने आया है कि शादाब और युवती एक दिन पहले होटल पहुंचे थे। दोनों ने रात में साथ समय बिताया और जमकर पार्टी भी की थी। पुलिस पूछताछ में यह भी सामने आया कि रात के दौरान शादाब के मोबाइल पर उसकी पूर्व प्रेमिका का फोन आया था। इसके बाद शादाब और युवती के बीच कहासुनी हो गई। विवाद के कुछ समय बाद युवती कमरे में सो गई। पुलिस के अनुसार, इसी दौरान शादाब ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

नशे में सो गई गर्लफ्रेंड, ब्वायफ्रेंड ने लगा ली फांसी सुबह जब युवती की नींद खुली तो उसने शादाब को फंदे पर लटका देखा। इसके बाद वह घबराकर होटल से बाहर निकली और सामने की एक दुकान से ब्लेड खरीदकर वापस कमरे में आई। उसने ब्लेड से फंदा काटा, जिससे शादाब का शव बिस्तर पर गिर गया। इसके बाद युवती ने शादाब के एक दोस्त को फोन कर पूरी घटना की जानकारी दी। दोस्त मौके पर पहुंचे और शादाब को तुरंत एक निजी अस्पताल लेकर गए। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

खुद को ब्लेड से काटा पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि घटना के बाद युवती काफी डर गई थी। उसे आशंका थी कि कहीं उस पर हत्या का आरोप न लग जाए। इसी डर की वजह से उसने ब्लेड से अपने हाथ पर कट लगा लिया। साथ ही गले पर नाखून से निशान भी बना लिए, ताकि ऐसा लगे कि उसके साथ भी हाथापाई हुई है। दूसरी तरफ शादाब के परिजन शुरू से ही इस मामले को हत्या बता रहे हैं। उनका कहना है कि पूरे मामले की निष्पक्ष और गहराई से जांच होनी चाहिए। परिजन लगातार पुलिस से सभी पहलुओं की जांच करने और सच्चाई सामने लाने की मांग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *