Meta Pixel

रायपुर के स्कूलों में मुफ्त हार्ट चेकअप…690 बच्चों की जांच:अब तक 18 बच्चों का मुफ्त ऑपरेशन; शिविर में आय और निवास प्रमाण पत्र भी मिले

Spread the love

रायपुर में बच्चों में जन्मजात हृदय रोग की समय रहते पहचान और इलाज के लिए चलाए जा रहे ‘प्रोजेक्ट धड़कन’ के तहत अलग-अलग स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में स्वास्थ्य शिविर लगाए गए। इन शिविरों में एक दिन में 690 बच्चों की मुफ्त हृदय जांच (स्क्रीनिंग) की गई। वहीं विद्यार्थियों की सुविधा के लिए विशेष शिविर लगाकर 90 बच्चों को आय और निवास प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। जिला प्रशासन और श्री सत्य साई हॉस्पिटल के सहयोग से अभनपुर, धरसींवा, तिल्दा और शहरी क्षेत्रों के स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों में जांच की गई। डॉक्टरों ने बच्चों के हृदय संबंधी शुरुआती लक्षणों की जांच की, ताकि गंभीर बीमारी की समय रहते पहचान कर इलाज शुरू किया जा सके। इससे परिवारों को महंगे इलाज का बोझ उठाने से राहत मिलती है।

नि:शुल्क हृदय ऑपरेशन भी हुए

जिले में प्रोजेक्ट धड़कन के तहत अब तक 1 लाख 49 हजार 920 बच्चों की स्क्रीनिंग हो चुकी है। इनमें हृदय संबंधी समस्या वाले बच्चों का इलाज भी कराया जा रहा है। अब तक 14 बच्चों का मेडिकल मैनेजमेंट और 18 बच्चों का पूरी तरह नि:शुल्क हृदय ऑपरेशन कराया जा चुका है।

यह अभियान सरकारी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में नियमित रूप से चलाया जा रहा है। यदि किसी बच्चे में जांच के दौरान हृदय रोग की आशंका मिलती है तो उसे आगे की जांच और मुफ्त उपचार के लिए रेफर किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *