Meta Pixel

री-NEET रिजल्ट, छत्तीसगढ़ के शिप्रक और चार्वी स्टेट टॉपर:दोनों को 99.99 पर्सेंटाइल, AIR 117 और 136 मिलीं; बोले- दूसरे एग्जाम जैसी ही परीक्षा थी

Spread the love

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने री-NEET UG 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में छत्तीसगढ़ के रायपुर के शिप्रक गोयल और चार्वी अग्रवाल ने 99.99 परसेंटाइल हासिल किए हैं। दोनों को प्रदेश का संयुक्त स्टेट टॉपर घोषित किया गया है।

शिप्रक गोयल ने ऑल इंडिया रैंक (AIR) 117 हासिल की है। वहीं, चार्वी अग्रवाल की ऑल इंडिया रैंक 136 रही। दोनों अभ्यर्थी अनारक्षित (UR) श्रेणी से हैं। समान परसेंटाइल होने के बावजूद टाई-ब्रेकिंग नियमों के कारण दोनों की ऑल इंडिया रैंक अलग-अलग है। अब पढ़िए शिपराक गोयल ने टॉप करने के बाद क्या कुछ कहा ?

यह दूसरे नॉर्मल परीक्षा की तरह ही

शिप्रक गोयल ने बताया कि, मैंने छत्तीसगढ़ में AIR-117 और रैंक 1 हासिल की। ​​मैं इस परीक्षा को किसी भी दूसरे नॉर्मल परीक्षा की तरह ही देखता हूं। अगर आप इसे कुछ बहुत खास समझते हैं, तो आप स्ट्रेस में आ जाएंगे और टेस्ट के दौरान गलतियां करेंगे।

8 से 10 घंटे पढ़ाई काफी

जहां तक मेरे पढ़ाई के घंटों की बात है, तो दिन में 16 घंटे पढ़ाई करने की जरूरत या खुद को थका देने तक काम करना पूरी तरह से घिसी-पिटी बातें हैं। मेरा मानना ​​है कि दिन में 8 से 10 घंटे पढ़ाई करना काफी है, बशर्ते आप इसे दो साल तक लगातार करें। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपको कोई दिक्कत नहीं होगी।

मुझे अपने परिवार और टीचरों से बहुत मोटिवेशन मिला

NEET री-एग्जाम और पेपर लीक पर कहा कि, NEET री-एग्जाम देना बुरा था, लेकिन असलियत को मानना ​​पड़ता है और काम पर वापस जाना पड़ता है। मुझे अपने परिवार और टीचरों से बहुत मोटिवेशन मिला, जो बहुत सपोर्टिव थे।

हमारे रेगुलर टेस्ट फिर से शुरू हो गए और दोस्तों से मिलने से मुझे अपनी एनर्जी वापस पाने में मदद मिली। डर जरूर था, लेकिन चिंता करने से कुछ नहीं होता। एग्जाम देना ही मेरे हाथ में है, आखिरी नतीजा भगवान पर है।

छत्तीसगढ़ के 45 हजार कैंडिडेट्स ने दी थी परीक्षा

छत्तीसगढ़ में इस परीक्षा में करीब 45 हजार कैंडिडेट्स शामिल हुए थे। पूरे प्रदेश में 127 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जबकि रायपुर में 25 केंद्रों में परीक्षा हुई। NTA की गाइडलाइन के अनुसार कड़ी जांच के बाद स्टूडेंट्स को एंट्री दी गई थी।

ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड

21 जून को आयोजित री-NEET UG 2026 परीक्षा में शामिल उम्मीदवार NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड से लॉग इन करना होगा। लॉग इन के बाद स्कोरकार्ड डाउनलोड किया जा सकेगा।

परीक्षा शुल्क रिफंड की अंतिम तारीख बढ़ी

NTA ने 3 मई को आयोजित NEET UG 2026 परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शुल्क रिफंड की प्रक्रिया की अंतिम तारीख 31 जुलाई तक बढ़ा दी है। शुल्क वापसी के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन पोर्टल पर बैंक खाते की जानकारी दर्ज करनी होगी।

11.46 लाख उम्मीदवारों ने दी बैंक डिटेल

NTA के मुताबिक, अब तक 11.46 लाख उम्मीदवार अपने बैंक खाते की जानकारी जमा कर चुके हैं। जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक बैंक डिटेल नहीं दी है, वे 31 जुलाई तक यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *