Meta Pixel

केशकाल वनमंडल में स्टार अलंकरण समारोह : पदोन्नत वनकर्मियों के कंधों पर अधिकारियों ने सजाए सितारे

Spread the love

फरसगांव – छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ के तत्वावधान में केशकाल वनमंडल में नवनियुक्त और पदोन्नत कर्मचारियों के सम्मान में एक ‘स्टार अलंकरण समारोह’ का आयोजन किया गया। शुक्रवार को आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में उप वन क्षेत्रपाल (डिप्टी रेंजर) और वनरक्षक से वनपाल (फॉरेस्टर) के पद पर पदोन्नत हुए कर्मचारियों के कंधों पर अधिकारियों द्वारा स्टार लगाकर उन्हें सम्मानित किया गया। 

समारोह में वनपाल से उप वन क्षेत्रपाल पद पर पदोन्नत फूलबत्ती कोडोपी और परसराम मरकाम का सम्मान किया गया। वहीं वनरक्षक से वनपाल पद पर पदोन्नत सरिता मरकाम, किसन सिंह, बृजलाल नेताम, भूपेन्द्र कुमार नाग और बुधचंद मरकाम को भी स्टार अलंकरण प्रदान किया गया।

पदोन्नत कर्मचारियों को अधिकारियों ने लगाया स्टार
वनमंडलाधिकारी केशकाल दव्या गौतम एवं उप वनमंडलाधिकारी सुषमा जे. नेताम ने पदोन्नत कर्मचारियों को स्टार लगाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अधिकारियों ने सभी कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए अपने दायित्वों का निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया।

ये लोग रहे मौजूद
इस कार्यक्रम में वनमंडल के सभी वन परिक्षेत्र अधिकारी (रेंजर), वनमंडल कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी, लिपिक, वन कर्मचारी संघ के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। समारोह का समापन पदोन्नत कर्मचारियों के सम्मान और शुभकामनाओं के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *