Meta Pixel

Nvidia CEO Jensen Huang की ब्लैक लेदर जैकेट ₹9.4 करोड़ में नीलाम, अनुमानित कीमत से 16 गुना ज्यादा मिली बोली

Spread the love

दुनिया की दिग्गज चिप निर्माता कंपनी Nvidia के CEO जेन्सेन हुआंग की पहचान बन चुकी ब्लैक लेदर जैकेट एक नीलामी में करीब 9.4 करोड़ रुपये (9.60 लाख अमेरिकी डॉलर) में बिकी है। मशहूर ऑक्शन हाउस Sotheby’s द्वारा आयोजित इस नीलामी में जैकेट को उम्मीद से कहीं अधिक कीमत मिली। शुरुआती अनुमान के मुताबिक इसकी कीमत 40 हजार से 60 हजार डॉलर के बीच रहने की संभावना जताई गई थी, लेकिन अंतिम बोली ने सभी अनुमान पीछे छोड़ दिए।

युवा इनोवेटर्स और रिसर्च के लिए होगी राशि का उपयोग

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस नीलामी से प्राप्त पूरी राशि टेक्नोलॉजी और साइंस के क्षेत्र में काम करने वाले युवा शोधकर्ताओं और इनोवेटर्स को समर्थन देने में खर्च की जाएगी।

यह फंड Long Journey Ventures की पहल के जरिए Age Institute नामक गैर-लाभकारी संगठन तक पहुंचेगा। यह संस्थान विज्ञान, तकनीक, संस्कृति और समाज से जुड़े विशेषज्ञों को एक मंच पर लाकर नए विचारों और शोध को बढ़ावा देता है।

सिलिकॉन वैली में बन चुका है पहचान का प्रतीक

जिस तरह स्टीव जॉब्स अपने ब्लैक टर्टलनेक स्वेटर और मार्क जुकरबर्ग अपनी ग्रे टी-शर्ट या हुडी के लिए पहचाने जाते हैं, उसी तरह जेन्सेन हुआंग की ब्लैक लेदर जैकेट भी उनकी पहचान बन चुकी है।

Nvidia के प्रमुख प्रोडक्ट लॉन्च, डेवलपर कॉन्फ्रेंस और कीनोट कार्यक्रमों में वे अक्सर इसी खास अंदाज में नजर आते हैं।

खुद भी कर चुके हैं मजाक

साल 2016 में Reddit पर आयोजित एक Ask Me Anything (AMA) सत्र के दौरान जेन्सेन हुआंग ने मजाकिया अंदाज में कहा था कि लोग उन्हें “ब्लैक लेदर जैकेट वाले शख्स” के रूप में ज्यादा पहचानते हैं।

उनका यह सिग्नेचर स्टाइल इतना लोकप्रिय हुआ कि Time Magazine ने भी उन्हें अपने कवर पेज पर इसी लुक में जगह दी थी।

Tom Ford की है यह खास जैकेट

नीलामी में शामिल यह जैकेट लग्जरी फैशन ब्रांड Tom Ford की ब्लैक लेदर जैकेट है। जेन्सेन हुआंग ने इसे 18 अक्टूबर 2023 को ताइपे में आयोजित Hon Hai Tech Day कार्यक्रम के दौरान पहना था।

ऑक्शन हाउस ने कार्यक्रम की तस्वीरों और अन्य दस्तावेजों के आधार पर इसकी पुष्टि की। साथ ही जैकेट पर मौजूद उनके हस्ताक्षर का प्रमाणीकरण भी कराया गया।

महंगी जैकेट्स के शौकीन हैं Jensen Huang

फैशन विशेषज्ञों के मुताबिक जेन्सेन हुआंग अक्सर Tom Ford की प्रीमियम लेदर जैकेट्स पहनते हैं। उनकी कई जैकेट्स की कीमत हजारों डॉलर होती है और कुछ की कीमत 10,000 डॉलर (करीब ₹8.3 लाख) से भी अधिक बताई जाती है।

दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शामिल

फोर्ब्स की रियल-टाइम बिलियनेयर्स सूची के अनुसार, जेन्सेन हुआंग की अनुमानित कुल संपत्ति 175 अरब डॉलर (करीब 16.84 लाख करोड़ रुपये) है। वे दुनिया के सबसे अमीर उद्योगपतियों की सूची में शीर्ष स्थानों पर शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *