नई दिल्ली। Samsung आज अपना बहुप्रतीक्षित Galaxy Unpacked 2026 इवेंट आयोजित करने जा रहा है। इस ग्लोबल लॉन्च इवेंट में कंपनी अपनी नई फोल्डेबल स्मार्टफोन सीरीज Galaxy Z Fold 8 Ultra, Galaxy Z Fold 8 और Galaxy Z Flip 8 पेश कर सकती है। इसके अलावा Galaxy Watch 9, Galaxy Watch Ultra 2 और नए Galaxy AI फीचर्स से भी पर्दा उठने की उम्मीद है।
कब और कहां देखें Galaxy Unpacked 2026 लाइव?
Samsung का Galaxy Unpacked 2026 इवेंट आज शाम 6:30 बजे (भारतीय समयानुसार) शुरू होगा। यूजर्स इस लॉन्च इवेंट को Samsung की आधिकारिक वेबसाइट, Samsung Newsroom और कंपनी के आधिकारिक YouTube चैनल पर लाइव देख सकते हैं।
Galaxy Z Fold 8 Ultra के संभावित फीचर्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, Galaxy Z Fold 8 Ultra में 8 इंच का फोल्डेबल AMOLED डिस्प्ले और 6.5 इंच का कवर डिस्प्ले मिल सकता है। यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर से लैस हो सकता है।
फोन में 5,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग, 200MP प्राइमरी कैमरा, 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 10MP टेलीफोटो कैमरा मिलने की संभावना है। सेल्फी के लिए दोनों डिस्प्ले पर 10MP कैमरा दिया जा सकता है।
Galaxy Z Fold 8 में क्या होगा खास?
Galaxy Z Fold 8 में 7.6 इंच का इनर डिस्प्ले और 5.4 इंच का कवर डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। इसमें भी Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, 4,800mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है।
फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP प्राइमरी कैमरा, 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 10MP फ्रंट कैमरा दिए जाने की संभावना है।
Galaxy Z Flip 8 के संभावित स्पेसिफिकेशन
Samsung का नया क्लैमशेल फोल्डेबल Galaxy Z Flip 8 6.9 इंच के फोल्डेबल डिस्प्ले और 4.1 इंच के कवर डिस्प्ले के साथ आ सकता है।
यह स्मार्टफोन Exynos 2600 या Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर पर लॉन्च हो सकता है। इसमें 4,300mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग, 50MP प्राइमरी कैमरा, 12MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 10MP फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है।
Galaxy Watch 9 और Watch Ultra 2 भी हो सकती हैं लॉन्च
इवेंट में Samsung अपनी नई स्मार्टवॉच सीरीज भी पेश कर सकता है।
-
- Galaxy Watch 9 के 40mm और 44mm वेरिएंट आने की संभावना है।
- Galaxy Watch Ultra 2 में 47mm डायल और 800mAh बैटरी मिल सकती है।
- दोनों वॉच में Snapdragon Wear Elite प्रोसेसर, बेहतर हेल्थ ट्रैकिंग और नए AI आधारित फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।
संभावित कीमत
लीक्स के अनुसार भारत में इन डिवाइसेज़ की संभावित शुरुआती कीमतें इस प्रकार हो सकती हैं—
-
- Galaxy Z Fold 8 Ultra – ₹1,99,990
- Galaxy Z Fold 8 – ₹1,74,999
- Galaxy Z Flip 8 – ₹1,19,999
- Galaxy Watch 9 – ₹32,999
- Galaxy Watch Ultra 2 – ₹72,000 से ₹81,999 के बीच
हालांकि, इन कीमतों और फीचर्स की आधिकारिक पुष्टि कंपनी लॉन्च इवेंट के दौरान ही करेगी।