Meta Pixel

धमतरी में प्रतिबंधित सामग्री जब्त, 9 हजार जुर्माना:नगर निगम, आबकारी टीम ने खोमचों पर की कार्रवाई

Spread the love

छत्तीसगढ़ के धमतरी में नगर निगम और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने प्रतिबंधित पॉलीथिन, पानी पाउच और डिस्पोजल सामग्री जब्त की है। इस कार्रवाई के दौरान 9,000 रुपए का जुर्माना भी वसूला गया। कलेक्टर के निर्देश पर यह विशेष अभियान चलाया गया। इसका उद्देश्य शहर में अवैध खोमचों, गंदगी फैलाने वालों और प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करना था। अभियान के तहत दानीटोला, सिहावा रोड और सोरिद क्षेत्र में निरीक्षण किया गया।

कार्रवाई के दौरान लगभग 90 बोरी प्रतिबंधित पानी पाउच और 10 पैकेट डिस्पोजल सामग्री जब्त की गई। सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने और प्रतिबंधित सामग्री का उपयोग करने वाले खोमचा संचालकों से कुल 9,000 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शहर को स्वच्छ और प्लास्टिक मुक्त बनाने के उद्देश्य से ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। प्रतिबंधित पॉलीथिन, अवैध पानी पाउच और सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

नागरिकों और व्यापारियों से अपील की गई है कि वे स्वच्छता नियमों का पालन करें तथा पर्यावरण संरक्षण में अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री का उपयोग पूरी तरह बंद करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *