Meta Pixel

IPS रतनलाल डांगी का मामला फिर चर्चा में : आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग लेकर हाईकोर्ट पहुंची महिला, जांच प्रक्रिया पर उठाए सवाल

Spread the love

बिलासपुर – छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से एक संवेदनशील और चर्चित मामला अब हाईकोर्ट की दहलीज तक पहुंच गया है। आईपीएस अधिकारी रतनलाल डांगी के खिलाफ लगाए गए गंभीर आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर एक महिला ने हाईकोर्ट का रुख किया है। महिला का आरोप है कि, उसकी शिकायत पर अब तक निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हुई, जिसके चलते उसने न्यायालय से हस्तक्षेप की गुहार लगाई है।

निष्पक्ष जांच नहीं होने का आरोप
बिलासपुर में आईपीएस अधिकारी रतनलाल डांगी के खिलाफ लगाए गए गंभीर आरोपों का मामला अब हाईकोर्ट पहुंच गया है। शिकायतकर्ता महिला ने याचिका दायर कर आरोप लगाया है कि, उसकी शिकायत की निष्पक्ष जांच नहीं की गई और अब तक मामले में उचित कार्रवाई नहीं हुई है।

अगले सप्ताह हाईकोर्ट में हो सकती है अहम सुनवाई
याचिका में महिला ने मांग की है कि, पूरे मामले की जांच वरिष्ठ अधिकारियों से कराई जाए, ताकि निष्पक्ष और पारदर्शी जांच सुनिश्चित हो सके। बताया जा रहा है कि, महिला की इस याचिका पर हाईकोर्ट में अगले सप्ताह सुनवाई हो सकती है। अब इस मामले पर सभी की निगाहें हाईकोर्ट की आगामी सुनवाई पर टिकी हैं, जहां यह तय होगा कि, जांच को लेकर आगे क्या निर्देश दिए जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *