Meta Pixel

बलौदाबाजार में गड्ढे से पलटी एम्बुलेंस : मरीज को ओडिशा ले जाते वक्त हुआ भीषण हादसा, 6 घायलों में दो गंभीर

Spread the love

बलौदाबाजार – छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में मरीज को इलाज के लिए ओडिशा ले जा रही एक एम्बुलेंस सड़क पर बने गड्ढे की वजह से अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में मरीज सहित छह लोग घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना कसडोल थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार एम्बुलेंस मरीज को लेकर ओडिशा जा रही थी। इसी दौरान सड़क पर बने गहरे गड्ढे से गुजरते समय चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और एम्बुलेंस पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम, स्थानीय ग्रामीण और एक निजी एम्बुलेंस चालक मौके पर पहुंचे। सभी ने मिलकर एम्बुलेंस में फंसे घायलों को बाहर निकाला और तत्काल अस्पताल पहुंचाया। 

घायलों का अस्पताल में इलाज जारी 
घायलों में दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिनका इलाज जारी है। वहीं अन्य घायलों का भी अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह सड़क पर बने गड्ढे और तेज रफ्तार को माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *