Meta Pixel

फिर बदल रहा मौसम का मिजाज : मध्य छत्तीसगढ़ के छह जिलों में तेज आंधी-बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी

Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से मौसम करवट लेने जा रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राज्य के कई हिस्सों में तेज आंधी, बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

6 जिलों में तेज हवाओं का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार महासमुंद, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर और कोरबा जिलों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इन क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की भी संभावना है।

25 से ज्यादा जिलों के लिए येलो अलर्ट
राजधानी रायपुर, दुर्ग सहित राज्य के 25 से अधिक जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। कई इलाकों में अचानक मौसम बदलने, तेज बारिश और बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए लोगों को खुले स्थानों में जाने से बचने की सलाह दी गई है।

IMD की अपील
मौसम विभाग ने नागरिकों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने, सुरक्षित स्थानों पर रहने और आकाशीय बिजली के समय पेड़ों या खुले मैदानों में खड़े न होने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *