Meta Pixel

स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल रमेन डेका ने फहराया तिरंगा : 6 मोबाइल एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी, 3 जिलों में मिलेगी मुफ्त स्वास्थ्य सेवा

Spread the love

रायपुर – स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका ने शनिवार सुबह लोकभवन में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। इसके बाद उन्होंने परेड का निरीक्षण किया। इस अवसर पर राज्य की प्रथम महिला रानी डेका काकोटी भी उपस्थित रहीं। ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल ने लोकभवन सचिवालय के अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लोकभवन कर्मचारियों के परिजनों और बच्चों से आत्मीयता से मुलाकात की तथा बच्चों को टॉफी और मिठाई वितरित की। 

6 मोबाइल एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका ने लोकभवन से 6 मोबाइल एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये एम्बुलेंस भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी को महारत्न कंपनी आरईसी के सीएसआर के अंतर्गत उपलब्ध कराई गई हैं। इन मोबाइल एम्बुलेंस के माध्यम से उत्तर छत्तीसगढ़ के जशपुर, सूरजपुर और बलरामपुर जिलों में लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराई जाएगी।

देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव का दिया संदेश 
उन्होंने दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच बढ़ाने की दिशा में इसे महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आयोजित इस कार्यक्रम में एक ओर जहां राष्ट्रध्वज फहराकर देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव का संदेश दिया गया, वहीं मोबाइल एम्बुलेंस की शुरुआत के जरिए दूरस्थ क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की पहल भी की गई।

ये वरिष्ठ अधिकारी रहे उपस्थित 
कार्यक्रम में राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना, विधिक सलाहकार सत्यभामा अजय दुबे, उप सचिव निधि साहू सहित लोकभवन के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *