Meta Pixel

बह गया करोड़ों का पुल : मरम्मत नहीं होने पर आई गई थी दरारें, दर्जनों गांव के लोग प्रभावित

Spread the love

प्रतापपुर। सूरजुपर जिले के प्रतापपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम धोंधा स्थित नदी पर बना पुल रातभर हुई बारिश में बह गया। पुल का निर्माण 10 करोड़ की लागत से किया गया था। गुरुवार को रातभर बारिश हुई। सुबह जब लोगों की आंखें खुलीं और नदी की ओर पुल से होकर दर्जनों गांवों के लोगों की आवाजाही होती थी।

हजारों लोगों की बढ़ी मुसीबतें
पुल के ध्वस्त होने से आसपास के दर्जनों गांवों के हजारों ग्रामीणों के सामने आवागमन का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। नदी के दोनों ओर रहने वाले लोगों का संपर्क प्रभावित हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार अब क्षेत्र के लोगों को लंबा और कठिन रास्ता अपनाना पड़ सकता है। बारिश के मौसम में यह समस्या और गंभीर होने की आशंका है। पुल की स्थिति पहले से ही खराब थी।’

दिए गए जांच के निर्देश
सूरजपुर कलेक्टर रेना जमील ने बताया कि,  ग्राम पंचायत धोंधा स्थित नदी पर बने पुल के बह जाने की जानकारी मिली है। संबंधित विभाग को जांच कर कड़ी कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *