Meta Pixel

SECL क्वार्टर में युवती ने लगाई फांसी : पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद खुलेगा मौत का राज, परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल

Spread the love

कोरिया – कोरिया जिले के कॉपरेटिव लाइन स्थित SECL क्वार्टर में एक 21 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है। मामला चरचा कॉलरी इलाके का है। 

मिली जानकारी के अनुसार,  मृतका का नाम 21 वर्षीय पायल कुमारी है। बताया जा रहा है कि, रविवार को  कॉपरेटिव लाइन स्थित SECL क्वार्टर में 21 वर्षीय पायल कुमारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है। इस घटना के बाद इलाके में  हड़कंप मचा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आखिर 21 वर्षीय युवती ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसकी जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

मां की शराब की लत से तंग बेटे ने की हत्या
इधर, बालोद जिले में एक कलयुगी बेटे ने अपनी मां की शराब पीने की आदत से तंग आकर उनकी बेरहमी से हत्या कर दी। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। मामला डौंडी थाना क्षेत्र का है। 

दोनों के बीच अक्सर होते रहता था विवाद
मिली जानकारी के अनुसार, मृतका का नाम 55 वर्षीय सुशीला गांवड़े है। वह ग्राम घोठिया का रहने वाली थी। बताया जा रहा है कि, मृतका सुशीला गांवडे शराब पीने की आदी थी। इसी बात को लेकर अक्सर अपने बेटे लीकेश गांवडे के साथ विवाद होता था। रविवार को भी इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। 

पुलिस पूछताछ में बेटे लीकेश ने कबूला अपना जुर्म
विवाद इतना बढ़ा कि, बेटे लीकेश ने लकड़ी के पाटा से मां के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस ने इस मामले की कार्रवाई करते हुए आरोपी बेटे 28 वर्षीय लीकेश को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना जूर्म कबूल लिया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *