Meta Pixel

मालवाहक वाहन ने गाय को रौंदा, मौके पर मौत:पेंड्रा-मनेन्द्रगढ़ मुख्य मार्ग पर घटना सीसीटीवी में कैद, चालक वाहन सहित फरार

Spread the love

पेंड्रा-मनेन्द्रगढ़ मुख्य मार्ग पर एक मालवाहक वाहन ने सड़क पर बैठी गाय को रौंद दिया। इस हादसे में गाय की मौके पर ही मौत हो गई। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

सीसीटीवी फुटेज में स्पष्ट दिख रहा है कि वाहन चालक के पास गाड़ी धीमी करने या रास्ता बदलने का पर्याप्त समय था। हालांकि, उसने लापरवाही बरतते हुए गाय को कुचल दिया और वाहन लेकर फरार हो गया।

यह घटना केवल ड्राइवर की लापरवाही का परिणाम नहीं है, बल्कि पशुपालकों की उदासीनता और स्थानीय प्रशासन की व्यवस्था पर भी सवाल उठाती है। पशुपालकों द्वारा मवेशियों को सड़कों पर खुला छोड़ देने से आए दिन राहगीरों और पशुओं की जान जोखिम में पड़ रही है।

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सड़कों पर आवारा पशुओं की समस्या पर पहले भी नाराजगी जताई है, लेकिन इसके बावजूद स्थिति में कोई खास सुधार नहीं हुआ है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी है।

अब मांग उठ रही है कि प्रशासन सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी चालक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करे। साथ ही, सड़कों पर घूमते गौवंश को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने और लापरवाह पशुपालकों की जिम्मेदारी तय करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *