Meta Pixel

मुडमार बांध में नहाते समय डूबा युवक, मौत:महासमुंद में दोस्तों संग घूमने गया था युवक, गोताखोरों ने शव बरामद किया

Spread the love

महासमुंद शहर से करीब 5 किलोमीटर दूर मुडमार बांध में 15 अगस्त को नहाते समय एक युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी 35 वर्षीय प्रणय गुर्वेकर के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, प्रणय 15 अगस्त की दोपहर अपने पांच दोस्तों के साथ मुडमार बांध घूमने गया था। घूमने के दौरान वह नहाने के लिए पानी में उतरा। इसी दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा।

दोस्तों ने बचाने की कोशिश की

प्रणय को डूबता देख उसके दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन पानी की अधिक गहराई के कारण वे सफल नहीं हो सके। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

गोताखोरों ने बरामद किया शव

सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से बांध में युवक की तलाश शुरू कराई। काफी मशक्कत के बाद प्रणय का शव पानी से बरामद कर लिया गया।

मिक्सचर का व्यवसाय करता था युवक

पुलिस के अनुसार, प्रणय गुर्वेकर मिक्सचर का व्यवसाय करता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को घटना की सूचना दी।

पुलिस ने शुरू की जांच

कोतवाली पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया है। पुलिस हादसे की परिस्थितियों और प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *