Meta Pixel

Govinda: ‘शुगर डैडी’ कहने पर भड़के गोविंदा, सुनीता आहूजा को लगाई फटकार; बोले- मां-बहनों का नाम सस्ता कर दिया

Spread the love

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा एक बार फिर अपने बयानों को लेकर चर्चा में हैं। सुनीता के गोविंदा पर किए गए कमेंट्स के बाद अब एक्टर ने भी अपनी पत्नी को जवाब दिया है। उन्होंने सुनीता के गाली देने वाले अंदाज पर नाराजगी जताते हुए कहा कि उनसे ऐसी भाषा की उम्मीद नहीं थी।

आपसे ये उम्मीद नहीं की जाती

एक पैपराजी वीडियो में गोविंदा सुनीता के बयानों पर बात करते नजर आए। उन्होंने कहा कि सुनीता इन दिनों कैमरे के सामने बहुत ज्यादा गालियां दे रही हैं। गोविंदा ने कहा, “सुनीता जी, आप बहुत ज्यादा मां-बहन की गालियां देने लगी हैं। ऐसा मत कीजिए। आपने मां-बहनों के नाम को बहुत सस्ता कर दिया है। आपसे ये उम्मीद नहीं की जाती।” उन्होंने आगे कहा कि युवा लोग भी सेलेब्स को देखते हैं और उनसे प्रभावित होते हैं। अगर लोग उनके व्यवहार को अपनाने लगें तो यह ठीक नहीं होगा। गोविंदा ने यह भी कहा कि अगर कोई सुनीता को इसी तरह गालियां देने लगे तो परिवार के लिए यह शर्म की बात होगी।

‘शुगर डैडी’ वाले कमेंट पर भी बोले

दरअसल, हाल ही में गोविंदा को एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार के साथ देखा गया था। दोनों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई थी। इस पर सुनीता आहूजा ने गोविंदा पर तंज कसा था। उन्होंने कहा था कि गोविंदा अपनी बेटी की उम्र की लड़की के साथ घूम रहे हैं और उन्हें शर्म आनी चाहिए। सुनीता ने कोमल को लेकर भी ‘शुगर डैडी’ वाला कमेंट किया था।

युवा एक्ट्रेसेस के साथ काम करना गलत नहीं
गोविंदा ने अपने से कम उम्र की एक्ट्रेसेस के साथ काम करने को लेकर कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में कई एक्टर्स ने युवा कलाकारों के साथ काम किया है। उन्हें अच्छी फिल्में, शोहरत और सम्मान मिला है। एक्टर ने अपनी बात रखते हुए कहा कि उम्र में छोटी एक्ट्रेसेस के साथ काम करने से किसी कलाकार को गलत नहीं समझना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि शायद सुनीता नहीं चाहतीं कि वह पर्दे पर जवान नजर आएं।

सुनीता के आरोपों पर बोले गोविंदा
गोविंदा ने सुनीता के उन आरोपों पर भी बात की, जिनमें उन्होंने उनके शादी के बाहर रिश्तों को लेकर सवाल उठाए थे। एक्टर ने कहा कि हर चीज को लेकर किसी पर आरोप लगाना सही नहीं है। उन्होंने कहा कि कई बार लोग सफलता और काम के बीच ऐसी बातें कह देते हैं, लेकिन उन्हें अपनी पत्नी की बातों में भी प्यार नजर आता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *