Meta Pixel

Prabhas Fauzi : खून से सने कपड़े, हाथों में रिवॉल्वर… ‘फौजी’ से प्रभास का धांसू लुक वायरल; अनुपम खेर को देख याद आए ‘गांधी’

Spread the love

साउथ सुपरस्टार प्रभास की मच-अवेटेड फिल्म ‘Fauzi’ का फर्स्ट लुक स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जारी कर दिया गया है। पोस्टर में प्रभास खून से सनी सफेद बनियान और धोती में, दोनों हाथों में रिवॉल्वर लिए बेहद रफ-टफ अंदाज में नजर आ रहे हैं। वहीं, पोस्टर में Anupam Kher की मौजूदगी ने भी फैंस का ध्यान खींचा है। उनका लुक देखते ही कई लोगों को उनकी चर्चित फिल्म ‘Gandhi’ की याद आ गई। 

पोस्टर में दिखा प्रभास का दमदार अंदाज
फर्स्ट लुक में प्रभास नंगे पैर आगे बढ़ते नजर आ रहे हैं। उनके कपड़ों पर खून के निशान और हाथों में रिवॉल्वर उनके किरदार के आक्रामक अंदाज की झलक देते हैं। बैकग्राउंड में अशांति और जलती हुई चारमिनार दिखाई दे रही है, जो फिल्म की पीरियड कहानी की ओर इशारा करती है।

अनुपम खेर के लुक ने खींचा ध्यान
पोस्टर में अनुपम खेर भी नजर आ रहे हैं। उनका लुक देखते ही फैंस को उनकी चर्चित फिल्म ‘Gandhi’ की याद आ गई। फिल्म में उनका किरदार क्या होगा, इसे लेकर मेकर्स ने अभी ज्यादा जानकारी नहीं दी है। पोस्टर में महात्मा गांधी भी लाठी के साथ दिखाई देते हैं। वहीं प्रभास का हथियारबंद लुक अहिंसा और सशस्त्र संघर्ष के बीच का कॉन्ट्रास्ट दिखाता है। पोस्टर पर ‘Most Wanted Since 1932’ और ‘A Battalion Who Fights Alone’ जैसे टैग भी लिखे हैं।

3 दिसंबर 2026 को रिलीज होगी फिल्म
हनु राघवपुड़ी के निर्देशन में बनी यह पीरियड एक्शन फिल्म 3 दिसंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को Mythri Movie Makers और T-Series प्रोड्यूस कर रहे हैं। इसे छह भाषाओं में रिलीज किए जाने की बात कही गई है। खास बात यह भी है कि प्रभास ने करीब 7 साल बाद अपनी Instagram प्रोफाइल फोटो बदली और ‘Baahubali’ की तस्वीर हटाकर ‘Fauzi’ का पोस्टर लगा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *