Meta Pixel

कैलाश गुफा क्षेत्र में 30 हाथियों के दल का डेरा : कई ग्रामीणों पर किया हमला, कांवड़ियों की आवाजाही पर बढ़ा खतरा

Spread the love

जशपुर – जिले के बगीचा वन परिक्षेत्र स्थित प्रसिद्ध कैलाश गुफा क्षेत्र में इन दिनों हाथियों का आतंक बना हुआ है। करीब 30 हाथियों का दल क्षेत्र में लगातार विचरण कर रहा है। हाथियों के दल ने एक ग्रामीण पर हमला भी किया है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है।

कैलाश गुफा क्षेत्र धार्मिक और पर्यटन की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है। यहां स्थित प्रसिद्ध कैलाश गुफा महादेव मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं और भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं। सावन के दौरान कांवड़ियों की आवाजाही भी बढ़ जाती है। ऐसे में हाथियों के विचरण से श्रद्धालुओं और कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। 

कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर वन विभाग चिंतित 
कैलाश गुफा क्षेत्र में श्रद्धालुओं और कांवड़ियों की बड़ी संख्या में आवाजाही को देखते हुए हाथियों की मौजूदगी सुरक्षा के लिहाज से गंभीर चिंता का विषय बनी हुई है। बताया जा रहा है कि हाथियों का दल कैलाश गुफा और आसपास के जंगलों में लगातार घूम रहा है। ग्रामीणों में हाथियों के अचानक सामने आने और हमले की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों को हाथियों से दूरी बनाए रखने और जंगल की ओर नहीं जाने की सलाह दी जा रही है।

वन विभाग ने लोगों से दूर रहने की अपील 
इधर, वन विभाग का अमला हाथियों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रख रहा है। वनकर्मियों की टीम हाथियों के मूवमेंट पर नजर बनाए हुए है और लोगों को सतर्क रहने के लिए जागरूक किया जा रहा है। वन विभाग द्वारा लोगों से अपील की जा रही है कि हाथियों के नजदीक न जाएं और उनके रास्ते में आने से बचें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *