सुकमा। नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षा बलों का सर्चिंग अभियान लगातार जारी है। इसी अभियान के दौरान पुलिस और CRPF की संयुक्त टीम को जंगल में बड़ी सफलता मिली है। जवानों ने सर्चिंग के दौरान नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखी गई भारी मात्रा में डंप सामग्री बरामद की है।
पुलिस और CRPF 150 बटालियन की संयुक्त टीम इलाके में गश्त और सर्चिंग अभियान पर निकली थी। इसी दौरान जंगल के एक संदिग्ध स्थान पर जवानों को नक्सलियों द्वारा पहले से छिपाकर रखी गई सामग्री मिली।
जंगल में छिपाकर रखा था सामान
सुरक्षा बलों के मुताबिक, नक्सली अक्सर जंगल के दुर्गम और सुनसान इलाकों में आवश्यक सामान को डंप बनाकर छिपाकर रखते हैं। सर्चिंग के दौरान ऐसे पुराने डंप और संभावित ठिकानों की भी जांच की जा रही है।
नक्सली गतिविधियों से जुड़े कई लोगों के आत्मसमर्पण के बाद भी जंगलों में पहले से छिपाकर रखी गई सामग्री अलग-अलग स्थानों पर मौजूद होने की आशंका बनी हुई है। इसी वजह से सुरक्षा बल लगातार संभावित डंप स्थानों की तलाश कर रहे हैं।
नक्सल प्रभावित इलाकों में लगातार अभियान
सुकमा जिले के घने जंगलों और दुर्गम क्षेत्रों में सुरक्षा बलों की गश्त और सर्चिंग लगातार जारी है। जवान संदिग्ध ठिकानों, पुराने डंप और ऐसे स्थानों की बारीकी से जांच कर रहे हैं, जहां नक्सलियों द्वारा सामग्री छिपाए जाने की संभावना रहती है।
सुरक्षा बलों की लगातार कार्रवाई से जंगलों में नक्सली नेटवर्क और उनके पुराने ठिकानों पर दबाव बढ़ता जा रहा है। बरामद सामग्री के संबंध में पुलिस की ओर से विस्तृत जानकारी और आगे की कार्रवाई की जा रही है।