Meta Pixel

CSL Recruitment 2026: कोचीन शिपयार्ड में 60 पदों पर भर्ती, 4 सितंबर तक करें आवेदन

Spread the love

CSL Recruitment 2026: कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (CSL) ने शिप ड्राफ्ट्समैन ट्रेनी भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती अभियान के तहत मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल विभागों में कुल 60 पद भरे जाएंगे। योग्य उम्मीदवार 19 अगस्त से 4 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

60 पदों पर होगी भर्ती

भर्ती के तहत पदों का विवरण इस प्रकार है:

पद UR OBC SC ST EWS कुल
शिप ड्राफ्ट्समैन ट्रेनी (मैकेनिकल) 28 10 5 0 4 47
शिप ड्राफ्ट्समैन ट्रेनी (इलेक्ट्रिकल) 8 3 0 1 1 13
कुल 36 13 5 1 5 60

शैक्षणिक योग्यता क्या होनी चाहिए?

मैकेनिकल पद: उम्मीदवार का 10वीं यानी SSLC पास होना जरूरी है। इसके साथ राज्य तकनीकी शिक्षा बोर्ड से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 3 वर्षीय डिप्लोमा कम से कम 60% अंकों के साथ होना चाहिए। CAD सॉफ्टवेयर की जानकारी भी अपेक्षित है।

इलेक्ट्रिकल पद: उम्मीदवार को SSLC पास होने के साथ इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में 3 वर्षीय डिप्लोमा कम से कम 60% अंकों के साथ होना चाहिए। इस पद के लिए भी CAD और ड्राफ्टिंग की समझ जरूरी है।

25 साल है अधिकतम आयु सीमा

उम्मीदवार की उम्र 4 सितंबर 2026 तक 25 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। यानी अभ्यर्थी का जन्म 5 सितंबर 2001 या उसके बाद हुआ होना चाहिए।

आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी। OBC (NCL) वर्ग को 3 वर्ष और SC/ST वर्ग को 5 वर्ष की छूट दी जाएगी।

कितना देना होगा आवेदन शुल्क?

आवेदन शुल्क श्रेणी के अनुसार अलग-अलग है:

श्रेणी आवेदन शुल्क
SC/ST कोई शुल्क नहीं
UR/OBC/EWS ₹300 + बैंक शुल्क

लिखित परीक्षा नहीं, प्रैक्टिकल टेस्ट से होगा चयन

इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन प्रैक्टिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। कोई लिखित परीक्षा आयोजित नहीं होगी।

प्रैक्टिकल टेस्ट 100 अंकों का होगा और कोच्चि स्थित CSL में आयोजित किया जाएगा। इसमें उम्मीदवारों को CAD सॉफ्टवेयर की मदद से ड्राइंग तैयार करनी होगी।

पास होने के लिए न्यूनतम अंक इस प्रकार हैं:

  • UR: 50%
  • OBC: 45%
  • SC/ST: 40%

अगर आवेदन अधिक संख्या में आते हैं, तो CSL उम्मीदवारों के प्रमाणपत्रों और योग्यता के आधार पर प्रैक्टिकल टेस्ट के लिए शॉर्टलिस्ट कर सकता है।

मेरिट लिस्ट कैसे बनेगी?

प्रैक्टिकल टेस्ट के प्रदर्शन के आधार पर विषयवार मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। टेस्ट से पहले उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच होगी।

अगर दो उम्मीदवारों के अंक समान रहते हैं, तो अधिक उम्र वाले अभ्यर्थी को प्राथमिकता दी जाएगी। योग्य उम्मीदवारों की संख्या कम होने पर CSL न्यूनतम पासिंग मार्क्स में छूट देने का निर्णय भी ले सकता है।

इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करने से पहले भर्ती की आधिकारिक अधिसूचना में योग्यता, आयु सीमा और अन्य सभी शर्तों को ध्यान से जरूर जांच लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *