Google AI Plus Student Offer: कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए Google ने खास ऑफर पेश किया है। कंपनी पात्र छात्रों को Google AI Plus का 1 साल का सब्सक्रिप्शन मुफ्त दे रही है। इस प्लान के जरिए पढ़ाई, रिसर्च और क्रिएटिव कामों के लिए कई AI फीचर्स का इस्तेमाल किया जा सकता है। साथ ही छात्रों को अतिरिक्त क्लाउड स्टोरेज भी मिलेगा।
Google ने Gemini ऐप में Student Hub भी शुरू किया है, जहां स्टूडेंट्स को पढ़ाई से जुड़े AI टूल्स एक ही जगह मिलेंगे। आइए जानते हैं इस ऑफर को कैसे एक्टिवेट करना है और इसमें क्या सुविधाएं मिलेंगी।
ऐसे एक्टिवेट करें Google AI Plus का फ्री ऑफर
कॉलेज स्टूडेंट्स को सबसे पहले Google One Plans पर जाकर अपने Google अकाउंट से लॉगिन करना होगा। इसके बाद Google AI Plus सेक्शन में “Get student offer” विकल्प चुनें।
आगे “Continue” पर क्लिक करके मांगी गई जानकारी भरनी होगी और स्टूडेंट वेरिफिकेशन पूरा करना होगा। वेरिफिकेशन सफल होने के बाद पात्र छात्रों को Google AI Plus की सदस्यता एक साल के लिए मुफ्त मिल जाएगी।
₹399 के ऑटो-चार्ज से ऐसे बचें
फ्री सब्सक्रिप्शन की अवधि खत्म होने के बाद प्लान पेड सब्सक्रिप्शन में बदल सकता है। इसलिए अगर आप अगले साल से शुल्क नहीं देना चाहते हैं, तो फ्री पीरियड खत्म होने से पहले ऑटो-पेमेंट/सब्सक्रिप्शन कैंसल करना जरूरी है। ऐसा नहीं करने पर आगे ₹399 का चार्ज लग सकता है।
Google AI Plus में क्या-क्या मिलेगा?
इस स्टूडेंट ऑफर के तहत कई AI सुविधाओं का एक्सेस मिलता है। इनमें प्रमुख हैं:
- 400GB क्लाउड स्टोरेज, जिसका इस्तेमाल Google Drive, Google Photos और Gmail में किया जा सकता है।
- Gemini में सामान्य यूजर्स की तुलना में 2 गुना ज्यादा इस्तेमाल लिमिट।
- Google के AI Creative Studio में ज्यादा एक्सेस।
- सिनेमैटिक सीन और स्टोरी तैयार करने जैसे AI क्रिएटिव टूल्स का इस्तेमाल।
- Google Search में Nano Banana फीचर्स का ज्यादा एक्सेस।
- Gmail के अंदर सीधे Gemini की AI सुविधाओं का इस्तेमाल।
Gemini Notebook में भी मिलेंगे अतिरिक्त फीचर्स
Google AI Plus के साथ Gemini Notebook में रिसर्च और स्टडी से जुड़े अतिरिक्त AI टूल्स का लाभ भी मिलेगा। इनमें Audio Overviews, Video Overviews और Quizzes जैसे फीचर्स शामिल हैं। इनकी मदद से छात्र किसी विषय को समझने, रिवीजन करने और पढ़ाई की तैयारी में AI का इस्तेमाल कर सकते हैं।
Gemini में आया Student Hub
Google ने Gemini ऐप में Student Hub नाम का नया सेक्शन भी जोड़ा है। इसका उद्देश्य छात्रों को पढ़ाई से जुड़े AI टूल्स एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है।
Student Hub की मदद से छात्र स्टडी नोटबुक, फ्लैशकार्ड और प्रैक्टिस क्विज तैयार कर सकते हैं। Google के मुताबिक, भविष्य में इसमें और भी लर्निंग टूल्स शामिल किए जा सकते हैं।