Meta Pixel

‘मनखे-मनखे एक समान’ के संदेश से गूंजा शहर : गुरु खुशवंत के नेतृत्व में निकली भव्य कांवड़ यात्रा, सामाजिक सद्भाव का दिया संदेश

Spread the love

आरंग – माता कौशल्या की पुण्यधरा चंदखुरी से बाबा बागेश्वरनाथ की नगरी आरंग तक आयोजित तीन दिवसीय सामाजिक सद्भाव विशाल कांवड़ यात्रा का शुभारंभ हजारों कांवड़ियों के साथ कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन, कांवड़ यात्रा संयोजक एवं युवराज गुरु गुरु खुशवंत साहेब के नेतृत्व में हुआ। 71 किलोमीटर की यह ऐतिहासिक यात्रा गांव-गांव पहुंचकर सामाजिक एकता, समरसता, भाईचारे और सद्भाव का संदेश जन-जन तक पहुंचा रही है।

सामाजिक सद्भाव के संकल्प के साथ गूंजता रहा जयघोष
यात्रा के दौरान ‘बोल रहा अब हिंदुस्तान, मनखे-मनखे एक समान’ का जयघोष लगातार गूंजता रहा। बारिश और कठिन राह भी कांवड़ियों के उत्साह को कम नहीं कर सकी। न कदम थमे और न यात्रा रुकी। बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूरे उत्साह और आस्था के साथ यात्रा में शामिल होकर सामाजिक सद्भाव के इस संकल्प को मजबूती प्रदान कर रहे हैं। संयोजक एवं कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि, सामाजिक सद्भाव विशाल कांवड़ यात्रा केवल धार्मिक यात्रा बस नहीं है यह सामाजिक एकता, समरसता और भाईचारे का जनअभियान है। 

गांव-गांव गूंजा ‘मनखे-मनखे एक समान’ का संदेश
इस यात्रा का उद्देश्य समाज में व्याप्त भेदभाव और दूरियों को समाप्त कर प्रत्येक व्यक्ति के मन में प्रेम, अपनत्व और समानता की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि, बोल रहा अब हिंदुस्तान, मनखे-मनखे एक समान का भाव ही मजबूत और समरस समाज की आधारशिला है। यात्रा के दौरान गांव-गांव में सर्वसमाज के पदाधिकारी, सदस्य व ग्रामीणों ने कांवड़ियों का आत्मीयता के साथ भव्य स्वागत किया। गांव-गांव में उमड़ रहा जनसमर्थन इस यात्रा के सामाजिक संदेश को व्यापक जनस्वीकृति मिलने का प्रमाण बन रहा है।

पंडवानी की सुरमयी प्रस्तुति से सजी सांस्कृतिक संध्या
यात्रा के प्रथम दिवस में चन्दखुरी से प्रारंभ होकर चंदखुरी फार्म,नगपुरा,मौली माता चौक,सकरी,अमेरी,टेकारी, डीघारी मोड़ से होते हुए ग्राम नारा पहुंच रात्रि विश्राम हुई इस दौरान ग्राम नारा में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर दुर्गा साहू कृत पंडवानी की प्रस्तुति ने वातावरण को सांस्कृतिक और आध्यात्मिक रंग से भर दिया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद लिया।

इस अवसर पर इनकी रही उपस्थिति
इस अवसर पर विधायक रोहित साहू,भाजपा जिला प्रभारी रायपुर ग्रामीण सुरेंद्र पाटनी, छत्तीसगढ़ चर्म शिल्पकार विकास बोर्ड के अध्यक्ष ध्रुव कुमार मिर्धा, छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर, छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष राजीव लोचन दास महाराज, छत्तीसगढ़ आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधीय पादप बोर्ड के उपाध्यक्ष अंजय शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन कुमार अग्रवाल, संयोजक गोबिंद साहू सहित भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधिगण, सर्व समाज के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *