Vivo V80 Lite 5G: Vivo ने V80 सीरीज के नए स्मार्टफोन Vivo V80 Lite 5G को पाकिस्तान के बाजार में लॉन्च कर दिया है। माना जा रहा है कि यह फोन अगले महीने भारतीय बाजार में भी दस्तक दे सकता है। स्मार्टफोन को मिड-रेंज सेगमेंट में पेश किया गया है और इसमें कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, बड़ी बैटरी, 50MP रियर कैमरा और 32MP सेल्फी कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
Vivo V80 Lite 5G की कीमत
पाकिस्तान में Vivo V80 Lite 5G के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत PKR 1,24,999, यानी करीब ₹43,000 है। वहीं, 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत PKR 1,45,999, यानी लगभग ₹50,000 रखी गई है।
फोन को पाकिस्तान में Sapphire Blue और Silk White कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। भारत में इसकी कीमत और उपलब्धता को लेकर कंपनी ने अभी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।
स्लिम डिजाइन के साथ IP68 और IP69 रेटिंग
Vivo V80 Lite 5G में कर्व्ड डिजाइन के साथ फ्रंट पर कर्व्ड ग्लास प्रोटेक्शन दिया गया है। इसके रियर पैनल पर पॉलीकार्बोनेट फिनिश मिलती है। कंपनी के अनुसार, फोन को IP68 और IP69 रेटिंग मिली है, जिससे धूल और पानी से सुरक्षा बेहतर होती है।
फोन का डाइमेंशन 164.42×75.25×7.99mm है और इसका वजन 197 ग्राम है। Silk White मॉडल का वजन 199 ग्राम बताया गया है। बड़ी बैटरी के बावजूद फोन का डिजाइन अपेक्षाकृत स्लिम रखा गया है।
120Hz AMOLED डिस्प्ले
स्मार्टफोन में 6.83 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट और 2800×1260 पिक्सल रेजोल्यूशन सपोर्ट करती है। इसकी पिक्सल डेनसिटी 449 PPI है।
कंपनी के मुताबिक, डिस्प्ले की लोकल पीक ब्राइटनेस 3,000 निट्स तक पहुंचती है। इससे तेज रोशनी में स्क्रीन की विजिबिलिटी बेहतर रहने की उम्मीद है।
Dimensity 7360-Turbo प्रोसेसर
परफॉर्मेंस के लिए फोन में 4nm MediaTek Dimensity 7360-Turbo चिपसेट दिया गया है। इसका मैक्सिमम क्लॉक स्पीड 2.5GHz है।
स्मार्टफोन में 8GB LPDDR4X RAM के साथ 128GB और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज के विकल्प मिलते हैं।
50MP रियर और 32MP सेल्फी कैमरा
फोटोग्राफी के लिए Vivo V80 Lite 5G के पीछे डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का डेप्थ सेंसर शामिल है।
सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 32MP कैमरा मिलता है, जिसे पंच-होल कटआउट में जगह दी गई है।
7,050mAh की बड़ी बैटरी
फोन की सबसे खास खूबियों में इसकी बड़ी बैटरी शामिल है। Vivo V80 Lite 5G में 7,050mAh की Li-ion बैटरी दी गई है, जो 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी बॉक्स में चार्जर भी उपलब्ध कराती है।
कनेक्टिविटी के लिए फोन में 2.4GHz और 5GHz Wi-Fi, Bluetooth 5.4 और USB Type-C पोर्ट मिलता है। USB पोर्ट USB 2.0 को सपोर्ट करता है। लोकेशन के लिए GPS, GLONASS, Galileo, QZSS और BeiDou जैसे नेविगेशन सिस्टम भी दिए गए हैं।
भारत में कब लॉन्च होगा?
Vivo V80 Lite 5G फिलहाल पाकिस्तान में लॉन्च हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फोन की भारत में अगले महीने एंट्री हो सकती है। हालांकि, भारतीय बाजार में इसकी कीमत, लॉन्च डेट और स्पेसिफिकेशंस में कोई बदलाव होगा या नहीं, इसकी पुष्टि आधिकारिक लॉन्च के समय ही होगी।