चाइनीज टेक कंपनी रियलमी ने भारतीय बाजार में अपना नया बजट स्मार्टफोन Realme C100i लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे 15 हजार रुपये से कम वाले सेगमेंट में पेश किया है। फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 6500mAh की बड़ी बैटरी और मजबूत मिलिट्री-ग्रेड बॉडी है।
कंपनी के मुताबिक, स्मार्टफोन 2 मीटर की ऊंचाई से गिरने के बाद भी सुरक्षित रह सकता है। इसके अलावा इसमें Next AI फीचर्स के साथ Google Gemini के लिए डेडिकेटेड शॉर्टकट बटन भी दिया गया है।
Realme C100i को भारत में एक ही स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में पेश किया गया है। इसमें 4GB RAM और 64GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है। फोन दो कलर ऑप्शन- मिडनाइट ब्लैक और ब्लैक स्काईलाइन सिल्वर में उपलब्ध होगा।
स्मार्टफोन को Flipkart, Realme की आधिकारिक वेबसाइट और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकेगा।
मजबूत बॉडी के साथ MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन
Realme ने बजट फोन होने के बावजूद इसकी मजबूती पर खास ध्यान दिया है। C100i में MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन वाली बॉडी दी गई है।
कंपनी का दावा है कि फोन को 2 मीटर की ऊंचाई से कंक्रीट की सतह पर गिराने के टेस्ट में भी यह सुरक्षित रहा। धूल और पानी के छींटों से बचाव के लिए फोन को IP64 रेटिंग भी दी गई है।
6.8 इंच HD+ डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट
फोन में 6.8 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले मिलती है। इसमें वॉटरड्रॉप नॉच डिजाइन दिया गया है।
स्क्रीन पर स्मूद स्क्रॉलिंग के लिए 120Hz रिफ्रेश रेट और आउटडोर विजिबिलिटी के लिए 900 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। डिस्प्ले को खरोंच और सामान्य नुकसान से बचाने के लिए पांडा ग्लास की सुरक्षा भी मिलती है।
8MP कैमरा और 5MP सेल्फी कैमरा
फोटोग्राफी के लिए Realme C100i के रियर पैनल पर 8MP का सिंगल वाइड-एंगल कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 5MP कैमरा मिलता है।
कैमरा ऐप में पोर्ट्रेट, नाइट मोड और डुअल-व्यू वीडियो जैसे फीचर्स शामिल किए गए हैं।
Unisoc T7250 प्रोसेसर से लैस
परफॉर्मेंस के लिए स्मार्टफोन में 12nm प्रोसेस पर तैयार Unisoc T7250 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। इसकी अधिकतम क्लॉक स्पीड 2.0GHz है।
ग्राफिक्स के लिए फोन में Arm Mali-G57 GPU मिलता है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह स्मार्टफोन Android 16 आधारित Realme UI पर चलता है।
6500mAh बैटरी और 15W चार्जिंग
फोन में 6500mAh की बैटरी दी गई है, जो इस सेगमेंट में इसकी प्रमुख खूबियों में शामिल है। कंपनी का दावा है कि बैटरी की हेल्थ पांच साल तक बेहतर बनी रह सकती है।
चार्जिंग के लिए इसमें 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा फोन में रिवर्स चार्जिंग फीचर भी मौजूद है, जिसकी मदद से डेटा केबल के जरिए दूसरे डिवाइस को भी चार्ज किया जा सकता है।
Gemini AI के लिए मिलेगा डेडिकेटेड बटन
Realme C100i में कंपनी ने Next AI फीचर्स को भी शामिल किया है। इसमें Google Gemini के लिए एक डेडिकेटेड शॉर्टकट बटन दिया गया है, जिससे यूजर्स सीधे AI फीचर्स को एक्सेस कर सकेंगे।
कनेक्टिविटी के लिए फोन में 3.5mm हेडफोन जैक, Wi-Fi, Bluetooth 5.2 और OTG जैसे विकल्प मिलते हैं।
Realme C100i के प्रमुख फीचर्स
- डिस्प्ले: 6.8 इंच HD+ LCD, 120Hz
- प्रोसेसर: Unisoc T7250
- RAM: 4GB
- स्टोरेज: 64GB
- रियर कैमरा: 8MP
- फ्रंट कैमरा: 5MP
- बैटरी: 6500mAh
- चार्जिंग: 15W
- ऑपरेटिंग सिस्टम: Android 16 आधारित Realme UI
- बॉडी: MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड
- वॉटर/डस्ट रेजिस्टेंस: IP64
- AI फीचर: Google Gemini डेडिकेटेड बटन
- कलर: Midnight Black और Black Skyline Silver
अगर आप कम बजट में बड़ी बैटरी, मजबूत बॉडी और बेसिक डेली-यूज फीचर्स वाला स्मार्टफोन तलाश रहे हैं, तो Realme C100i इस सेगमेंट में एक विकल्प हो सकता है।