Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में झमाझम बारिश का दौर : कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

Spread the love

रायपुर – छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में लगातार बारिश का दौर जारी है। बारिश के चलते कई क्षेत्रों में मौसम सुहाना होने के साथ ही जलभराव और अन्य मौसमी परेशानियों की स्थिति भी बनी है।

7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने भारी बारिश की संभावना को देखते हुए सरगुजा, जांजगीर-चांपा, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, बेमेतरा और बलौदाबाजार जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में तेज बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है।

कई जिलों में येलो अलर्ट
इसके अलावा कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, जशपुर, रायगढ़, कबीरधाम, मुंगेली, महासमुंद, गरियाबंद, धमतरी, बालोद, कांकेर, नारायणपुर, कोंडागांव, बीजापुर, दंतेवाड़ा और बस्तर में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए लोगों को बारिश के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी गई है। खासकर निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को जलभराव की स्थिति को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत है। मौसम का असर सड़क यातायात और रोजमर्रा की गतिविधियों पर भी पड़ सकता है।

प्रदेश में बना रहेगा बारिश का असर
प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाए रहने और बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। प्रशासन और स्थानीय स्तर पर भी मौसम की स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *