प्लेट मिल विभाग में शिरोमणि पुरस्कार योजना के अंतर्गत अप्रैल 2025 से मार्च 2026 की अवधि के लिए कर्म शिरोमणि पुरस्कार सम्मान समारोह का आयोजन 31 अगस्त 2026 को प्लेट मिल विभाग के सभागार में किया गया। समारोह में मुख्य महाप्रबंधक (प्लेट मिल) श्री कार्तिकेय बेहेरा, महाप्रबंधक (प्रचालन) श्री संजय त्रिपाठी, महाप्रबंधक (यांत्रिकी अनुरक्षण) श्री जे. सुधाकर, महाप्रबंधक (यांत्रिकी अनुरक्षण) श्री एम. मेयप्पन, महाप्रबंधक (विद्युत अनुरक्षण) श्री सी. पदमनाभन, महाप्रबंधक (प्रचालन) श्री एन.के. बिसेन तथा उप महाप्रबंधक (यांत्रिकी अनुरक्षण), प्लेट मिल श्री विजय पाल सिंह सहित विभाग के अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित थे।
इस क्रम में प्रचालन अनुभाग के श्री बहुर सिंह को अप्रैल 2025, यांत्रिकी अनुरक्षण अनुभाग के श्री राहुल राज को मई 2025, प्रचालन अनुभाग के श्री विजय सिंह जोशी को जून 2025, प्रचालन अनुभाग के श्री जी. राजेश कुमार को जुलाई 2025, विद्युत अनुरक्षण अनुभाग के श्री तरुण कुमार नाथ को अगस्त 2025, प्रचालन अनुभाग के श्री हरिश्चन्द्र को सितंबर 2025, प्रचालन अनुभाग के श्री मनोज कुमार मेहता को अक्टूबर 2025, यांत्रिकी अनुरक्षण अनुभाग के श्री शांतिलाल को नवंबर 2025, प्रचालन अनुभाग के श्री धनुश राम रात्रे को दिसंबर 2025, प्रचालन अनुभाग के श्री मंगल दास मारकंडे को जनवरी 2026, विद्युत अनुरक्षण अनुभाग के श्री कौशिक दुआ को फरवरी 2026 तथा प्रचालन अनुभाग के श्री भागवत प्रसाद धुर्वे को मार्च 2026 के लिए कर्म शिरोमणि पुरस्कार प्रदान किया गया।
मुख्य महाप्रबंधक (प्लेट मिल) श्री कार्तिकेय बेहेरा ने सभी पुरस्कार विजेताओं को अपने करकमलों से शिरोमणि पुरस्कार का प्रमाण पत्र, उपहार तथा उनके जीवनसाथी के नाम प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने पुरस्कार प्राप्त करने वाले कार्मिकों के उत्कृष्ट कार्य एवं योगदान की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी इसी प्रकार नवाचार, कार्यकुशलता और सुरक्षित कार्यप्रणाली के साथ बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का संचालन अतिरिक्त श्रम कल्याण अधिकारी (मानव संसाधन–मिल्स जोन-3) श्री सुखचन्द तथा अनुभाग अधिकारी (मानव संसाधन–मिल्स जोन-3) श्री श्यामल बैनर्जी ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मानव संसाधन, मिल्स जोन-3 से श्रीमती मीनू चौहान एवं श्री विनय कुमार तथा प्लेट मिल विभाग से श्री सत्यनारायण मेहर का विशेष योगदान रहा।
शिरोमणि पुरस्कार योजना का मुख्य उद्देश्य कार्यस्थल अथवा पाली में नवीनता, उपलब्ध संसाधनों के बेहतर उपयोग, संगठनात्मक उद्देश्यों की प्राप्ति तथा सुरक्षा के निर्धारित मानकों का पालन करते हुए उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले कर्मठ एवं सृजनशील कार्मिकों को विशेष पहचान प्रदान कर सम्मानित करना है।