Meta Pixel

NH-53 पर लगाया जाम : तीन साल से सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, वाहनों की लगी लंबी कतार

Spread the love

महासमुंद। झलप-बागबाहरा मुख्य मार्ग की जर्जर हालत से परेशान ग्रामीणों का आखिरकार सब्र टूट गया। सड़क की मरम्मत और स्थायी समाधान की मांग को लेकर ग्रामीणों ने झलप-छिलपावन चौक पर NH-53 में चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शन के चलते हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात प्रभावित हुआ।

गड्ढों में तब्दील सड़क से बढ़ी परेशानी
ग्रामीणों का कहना है कि झलप-बागबाहरा मार्ग पिछले करीब तीन वर्षों से बदहाल स्थिति में है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण रोजाना आवागमन करने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा लगातार बना हुआ है।

स्थायी समाधान की मांग पर अड़े ग्रामीण
ग्रामीणों ने सड़क की सिर्फ औपचारिक मरम्मत के बजाय जल्द और स्थायी समाधान की मांग उठाई है। उनका कहना है कि लंबे समय से सड़क की स्थिति सुधारने की मांग की जा रही है, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। इसी नाराजगी के चलते ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर विरोध जताया।

मौके पर पहुंची पुलिस-प्रशासन की टीम
चक्काजाम की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने का प्रयास शुरू किया। अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। फिलहाल ग्रामीण सड़क की जल्द मरम्मत को लेकर अपनी मांग पर कायम हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *