छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के नवनियुक्त माननीय मुख्य न्यायाधीश माननीय न्यायमूर्ति श्री के. आर. महापात्र महोदय का 06 सितंबर 2026 को रायपुर आगमन हुआ। रायपुर आगमन पर उनका आत्मीय एवं गरिमापूर्ण स्वागत किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के माननीय न्यायाधीशगण, रजिस्ट्रार जनरल, पी.पी.एस., प्रोटोकॉल ऑफिसर, प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट जज रायपुर एवं अन्य ज्यूडिशियल ऑफिसर प्रिंसिपल सेक्रेटरी (विधि), कलेक्टर रायपुर, कमिश्नर (राजस्व) तथा अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। माननीय मुख्य न्यायाधीश महोदय का शपथ ग्रहण समारोह दिनांक 07 सितंबर 2026 (सोमवार) को दोपहर 1:30 बजे , लोकभवन का छत्तीसगढ़ मंडपम रायपुर में आयोजित किया जाएगा। इसके उपरांत माननीय मुख्य न्यायाधीश महोदय के सम्मान में ओवेशन समारोह दिनांक 07 सितंबर 2026 को शाम 4:15 पर छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर स्थित माननीय मुख्य न्यायाधीश के कोर्ट रूम में आयोजित किया जाएगा।