भिलाई इस्पात संयंत्र के रेल एवं स्ट्रक्चरल मिल (आर.एस.एम.) विभाग में शिरोमणि पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया। शिरोमणि पुरस्कार योजना के अंतर्गत उत्कृष्ट एवं अनुकरणीय कार्य निष्पादन के लिए विभाग के तीन कार्मिकों का कर्म शिरोमणि पुरस्कार हेतु चयन किया गया।
पुरस्कृत कार्मिकों में जूनियर इंजीनियर श्री झाबेन्द्र भूषण दास, इंजिनीयरिंग एसोसिएट श्री रोशन लाल साहू एवं इंजिनीयरिंग एसोसिएट श्री एस. भास्कर राव शामिल हैं।
समारोह में चयनित कार्मिकों को मुख्य महाप्रबंधक (आर.एस.एम.) श्री टी. दस्तीदार द्वारा स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही, उनके जीवनसाथियों को प्रशंसा पत्र एवं मिठाई का कूपन प्रदान किया गया। इस अवसर पर उन्होंने सभी पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं को बधाई देते हुए उनके उत्कृष्ट कार्य एवं समर्पित योगदान की सराहना की। इस अवसर पर महाप्रबंधक श्री प्रशांत लाखे, महाप्रबंधक श्री अरविन्द टंडन, महाप्रबंधक श्री प्रशांत खोंड, महाप्रबंधक श्री एम. के. साहू, उप महाप्रबंधक श्री आर. के. पवार एवं उप महाप्रबंधक श्री सुजय सिंह सहित अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।
पुरस्कृत कार्मिकों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के पुरस्कार उनके मनोबल को बढ़ाते हैं तथा उन्हें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करते हैं।
कर्म शिरोमणि पुरस्कार का उद्देश्य कार्यस्थल पर नवाचार, संसाधनों के बेहतर उपयोग, संगठनात्मक उद्देश्यों की पूर्ति तथा सुरक्षा मानकों के अनुरूप उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले कर्मठ एवं सृजनशील कार्मिकों को विशेष पहचान प्रदान कर सम्मानित करना है।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में वरिष्ठ प्रबंधक (मानव संसाधन) सुश्री अनुराधा साहा, सहायक प्रबंधक (मानव संसाधन) श्री इतवारी राम चेलक, अतिरिक्त श्रम कल्याण अधिकारी श्री जसबीर सिंह, श्री राजेश बाबू एवं श्री भुवन साहू का योगदान रहा।