Meta Pixel

CCQC में बार एवं राड मिल की टीमों ने हासिल किया ‘गोल्ड’

Spread the love

श्री शंकराचार्य टेक्निकल कैंपस भिलाई में दिनांक 29 एवं 30 अगस्त 2026 को आयोजित चैप्टर कन्वेंशन ऑन क्वालिटी कॉन्सेप्ट्स (CCQC) में बार एवं राड मिल की दो टीमों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए गोल्ड’ प्रमाणपत्र हासिल कर संयंत्र का गौरव बढ़ाया।

गुणवत्ता अवधारणाओं पर आधारित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में बार एवं राड मिल की टीम ‘आरोहण’ एवं टीम ‘सारथी’ ने भाग लिया। दोनों टीमों ने अपने-अपने प्रोजेक्ट की प्रभावी प्रस्तुति एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन के माध्यम से निर्णायक मंडल को प्रभावित करते हुए गोल्ड प्रमाणपत्र प्राप्त किया।

टीम ‘आरोहण’ के फेसिलिटेटर उप महाप्रबंधक (बी आर एम) श्री विजी मथाई के साथ टीम के सदस्यों में श्री अप्पू बेहराश्री एन सतीषश्री मनोज कुमारश्री चंदन कुमार एवं श्री एम श्रीनू शामिल रहे। वहीं टीम ‘सारथी’ के फेसिलिटेटर उप प्रबंधक (बी आर एम)  श्री अनिल कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में श्री धनराज साहूश्री शुभम शिंदेश्री कुंतेलाल, श्री यशवंत कुमार एवं श्री वामसी बेहरा ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

इस शानदार उपलब्धि पर मुख्य महाप्रबंधक (बीआरएम एवं एमडब्लूआरएम) श्री योगेश शास्त्री ने दोनों टीमों कों मुख्य महाप्रबंधक कक्ष में सम्मानित कर हार्दिक बधाई दी। उन्होंने टीम सदस्यों के प्रयासों की सराहना करते हुए भविष्य में भी गुणवत्ता एवं निरंतर सुधार के क्षेत्र में इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर महाप्रबंधक श्री आशीषश्री शाश्वत मोहंतीश्री समीर पांडेश्री शिखर तिवारी एवं श्री तुषार श्रीखंडे ने भी दोनों टीमों को उनकी उल्लेखनीय उपलब्धि पर बधाई दी।

बार एवं राड मिल की दोनों टीमों की यह सफलता गुणवत्ता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता तथा निरंतर सुधार की संस्कृति का उत्कृष्ट उदाहरण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *