Meta Pixel

CM साय से लेकर मंत्रियों तक दिखा 80s का रेट्रो अंदाज, AI ने बदला पूरा लुक; सोशल मीडिया पर छाईं तस्वीरें

Spread the love

रायपुर। सोशल मीडिया पर इन दिनों 1980 के दशक के रेट्रो लुक वाली AI तस्वीरों का ट्रेंड तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। इंस्टाग्राम और फेसबुक समेत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोग अपनी मौजूदा तस्वीरों को AI टूल्स की मदद से 80s के दौर की तस्वीरों में बदलकर शेयर कर रहे हैं।

अब इस ट्रेंड की झलक छत्तीसगढ़ की राजनीति में भी देखने को मिल रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से लेकर उप मुख्यमंत्रियों और कैबिनेट के अन्य मंत्रियों तक ने AI की मदद से तैयार की गई अपनी 80s स्टाइल वाली तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। इन तस्वीरों में नेता उस दौर के कपड़े, हेयरस्टाइल और विंटेज फोटो इफेक्ट के साथ बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं।

तस्वीरों में 1980s की याद दिलाने वाले कपड़े, हेयरस्टाइल, कलर टोन, कैमरा क्वालिटी और विंटेज बैकग्राउंड का इस्तेमाल किया गया है।

रेट्रो लुक में ऐसे नजर आए CM साय और मंत्री

AI से तैयार तस्वीरों में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 80s के अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। वहीं उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा ने भी अपना रेट्रो अवतार सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

कैबिनेट के अन्य मंत्रियों में रामविचार नेताम, दयालदास बघेल, केदार कश्यप, लखनलाल देवांगन, श्यामबिहारी जायसवाल, ओपी चौधरी, टंकराम वर्मा, गजेंद्र यादव और राजेश अग्रवाल की तस्वीरें भी इस ट्रेंड का हिस्सा बनी हैं।

महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और मंत्री गुरु खुशवंत साहेब भी AI के जरिए तैयार किए गए 80s रेट्रो लुक में नजर आए।

AI ने तस्वीरों को कैसे दिया 80s वाला अंदाज?

1980s Retro AI Trend में किसी सामान्य फोटो को AI इमेज जनरेशन टूल की मदद से उस दौर की पुरानी तस्वीर जैसा रूप दिया जाता है। AI तस्वीर के कपड़े, हेयरस्टाइल, बैकग्राउंड, रंगों और फोटो की क्वालिटी को बदलकर उसे विंटेज टच देता है।

इसके बाद तस्वीर में वार्म लाइटिंग, हल्के फीके रंग, फिल्म ग्रेन और पुराने कैमरे जैसा इफेक्ट जोड़ा जाता है। यही वजह है कि नई तस्वीर देखने पर ऐसा महसूस होता है, जैसे वह कई दशक पहले खींची गई हो।

आम यूजर्स भी बना रहे अपनी रेट्रो तस्वीरें

80s AI ट्रेंड का क्रेज सिर्फ नेताओं तक सीमित नहीं है। आम सोशल मीडिया यूजर्स के साथ-साथ कलाकार और कई चर्चित चेहरे भी अपनी तस्वीरों को रेट्रो स्टाइल में बदल रहे हैं।

कुछ लोग अपनी फोटो को पुराने बॉलीवुड फिल्मी अंदाज में तैयार कर रहे हैं, तो कुछ शादी, कॉलेज या पारिवारिक फोटो जैसा विंटेज लुक दे रहे हैं। 80 के दशक के फैशन, पुराने इंटीरियर और फिल्म कैमरा इफेक्ट इस ट्रेंड को खास बना रहे हैं।

ChatGPT से भी बना सकते हैं 80s रेट्रो फोटो

अगर आप भी इस ट्रेंड का हिस्सा बनना चाहते हैं तो किसी AI इमेज जनरेशन टूल, जैसे ChatGPT, में अपनी साफ तस्वीर अपलोड करके उसे 80s लुक देने का निर्देश दे सकते हैं।

बेहतर रेट्रो इफेक्ट के लिए प्रॉम्प्ट में वॉल्यूमिनस हेयरस्टाइल, रंगीन कपड़े, डेनिम जैकेट, स्टेटमेंट एक्सेसरीज, विंटेज इंटीरियर, बॉलीवुड से प्रेरित बैकग्राउंड, वार्म स्टूडियो लाइटिंग, फीके नेचुरल कलर्स और एनालॉग फिल्म ग्रेन जैसी डिटेल्स शामिल की जा सकती हैं।

यूजर अपनी पसंद के मुताबिक आउटफिट, हेयरस्टाइल, बैकग्राउंड और फोटो के मूड में भी बदलाव कर सकता है।

इससे पहले भी वायरल हो चुके हैं AI और फोटो ट्रेंड

सोशल मीडिया पर फोटो से जुड़े ट्रेंड का सिलसिला नया नहीं है। जनवरी 2026 में 10 साल पुरानी तस्वीरें शेयर करने का ट्रेंड काफी लोकप्रिय हुआ था। इसमें लोगों ने अपनी 2016 की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की थीं। आलिया भट्ट, करीना कपूर खान और सोनम कपूर समेत कई सेलेब्स भी इस ट्रेंड में शामिल हुए थे।

वहीं मार्च 2025 में Studio Ghibli स्टाइल AI ट्रेंड ने भी सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी थीं। इस ट्रेंड में यूजर्स ने AI की मदद से अपनी सामान्य तस्वीरों को घिबली एनिमेशन स्टाइल में बदलकर शेयर किया था। अमिताभ बच्चन, परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर समेत कई सेलिब्रिटीज की तस्वीरें भी इस ट्रेंड में चर्चा में आई थीं।

10 Years Challenge ने भी मचाई थी धूम

फोटो ट्रेंड की बात करें तो 10 Years Challenge भी सोशल मीडिया के सबसे चर्चित ट्रेंड्स में शामिल रहा है। जनवरी 2019 में लोगों ने अपनी 10 साल पुरानी और मौजूदा तस्वीरों को एक साथ शेयर किया था।

इन तस्वीरों के जरिए यूजर्स ने दिखाया कि एक दशक के दौरान उनके चेहरे, स्टाइल और पूरे लुक में कितना बदलाव आया है। इस ट्रेंड ने भी सोशल मीडिया पर लंबे समय तक लोगों का ध्यान खींचा था।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय।
उप मुख्यमंत्री अरुण साव।
उप मुख्यमंत्री अरुण साव।
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा।
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा।
कृषि मंत्री रामविचार नेताम।
कृषि मंत्री रामविचार नेताम।
खाद्य मंत्री दयालदास बघेल।
खाद्य मंत्री दयालदास बघेल।
वन मंत्री केदार कश्यप।
वन मंत्री केदार कश्यप।
उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन।
उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन।
स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल।
स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल।
वित्त मंत्री ओपी चौधरी।
वित्त मंत्री ओपी चौधरी।
राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा।
राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा।
शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव।
शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव।
पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल।
पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल।
महिला-बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े।
महिला-बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े।
मंत्री गुरु खुशवंत साहेब।
मंत्री गुरु खुशवंत साहेब।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *