Meta Pixel

शहनाज गिल ने याद की बिग बॉस 13 की ट्रोलिंग: बोलीं- वजन घटाऊं तो कहते हैं अच्छी नहीं लग रही, बढ़े तो मोटी कहते हैं

Spread the love

Shehnaaz Gill: अभिनेत्री और सिंगर शहनाज गिल ने बिग बॉस 13 के दौरान झेली गई बॉडी शेमिंग और ट्रोलिंग को लेकर खुलकर बात की है। एक्ट्रेस ने बताया कि शो के दौरान उनके शरीर, वजन और बोलने के तरीके को लेकर उन्हें काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। उन्होंने कहा कि अगर आपकी सेहत अच्छी है, तो लोगों की बातों की चिंता नहीं करनी चाहिए।

बिग बॉस में शरीर और भाषा को लेकर हुई ट्रोलिंग

‘द इंडियन एक्सप्रेस’ को दिए एक हालिया इंटरव्यू में शहनाज गिल ने बिग बॉस 13 के दिनों को याद किया। उन्होंने बताया कि उस समय लोग उनके व्यवहार और भाषा को लेकर उन्हें ‘अनपढ़-गंवार’ तक कहते थे।

शहनाज ने कहा कि बिग बॉस में उनके शरीर की वजह से उन्हें काफी ट्रोल किया गया। उनकी भाषा और बोलने के तरीके को लेकर भी लोगों ने खूब आलोचना की। अभिनेत्री के मुताबिक, अगर कोई अपने शरीर को लेकर सहज है और उसे लगता है कि वह जैसा है, वैसा ही अच्छा दिखता है, तो इसमें कुछ गलत नहीं है।

वजन घटाने पर भी नहीं रुके ट्रोलर्स के सवाल

शहनाज ने बताया कि सोशल मीडिया पर लोग उनके वजन को लेकर हर बार टिप्पणी करते हैं। उन्होंने कहा कि जब वह वजन कम करती हैं, तो लोग कहते हैं कि वह पहले ज्यादा अच्छी लगती थीं। वहीं, वजन बढ़ने पर उन्हें मोटी कहकर खुद पर ध्यान देने की सलाह दी जाती है।

अभिनेत्री ने सवाल उठाया कि आखिर दुनिया चाहती क्या है। उन्होंने कहा कि अगर आपकी सेहत ठीक है, तो सब कुछ ठीक है। उनके मुताबिक, लोगों की राय के बजाय अपनी सेहत और खुद के प्रति सहजता पर ध्यान देना जरूरी है।

बिग बॉस 13 से मिली देशभर में पहचान

शहनाज गिल को बिग बॉस 13 में हिस्सा लेने के बाद देशभर में बड़ी पहचान मिली। शो में उनका चुलबुला और बेबाक अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आया। वह सीजन की सबसे चर्चित प्रतियोगियों में शामिल रहीं।

रियलिटी शो के बाद शहनाज ने बॉलीवुड में कदम रखा। उन्होंने सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान से बॉलीवुड डेब्यू किया। इसके अलावा वह हौंसला रख और थैंक यू फॉर कमिंग जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं।

शहनाज अभिनेत्री और सिंगर होने के साथ-साथ अपने चैट शो देसी वाइब्स विद शहनाज को भी होस्ट करती हैं, जिसमें वह कई लोकप्रिय हस्तियों से बातचीत करती दिखाई देती हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *