Meta Pixel

अविनाश मेट्रो: 1 बोर से नहीं बुझ रही प्यास, टैंकरों से पानी देने मांग

Spread the love

भिलाई – अविनाश मेट्रो स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना कॉलोनी में रहने वाले लोग मूलभूत सुविधाओं को लेकर परेशान हैं। बारिश दिनों में भी उन्हें पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। कॉलोनी की समस्याओं को लेकर लोग बुधवार को निगम आयुक्त सुरुचि सिंह से मिलने पहुंचे। सड़क, पानी, स्ट्रीट लाइट, सामुदायिक भवन और कचरा फैलाने वालों पर कार्रवाई की मांग रखी है। रहवासी नूरजहां अंसारी ने बताया कि क्षेत्र में सबसे बड़ी समस्या पानी की है। एक ही बोर से सभी परिवारों की जरूरत पूरी नहीं हो पा रही है। ऐसे में नया बोर कराने या रोजाना कम से कम 4-5 टैंकर पानी उपलब्ध कराने की मांग की गई है। बिछाई गई पाइपलाइन में भी पानी का प्रेशर कम रहता है। इसकी जांच कर वैकल्पिक स्रोत से कनेक्शन देने की मांग की गई है। कच्ची सड़क पर रात के समय अंधेरा रहता है। रहवासियों ने सड़क को पक्का करने के साथ दोनों ओर प्रकाश व्यवस्था करने की मांग की है। उनका कहना है कि रात में बच्चों और महिलाओं को आने-जाने में परेशानी होती है। रहवासियों ने खाली जमीन पर सामुदायिक भवन बनाने की मांग भी की है। उनका कहना है कि शादी, जन्मदिन और अन्य पारिवारिक कार्यक्रमों के लिए क्षेत्र में कोई उपयुक्त जगह नहीं है। सामुदायिक भवन बनने से सभी परिवारों को सुविधा मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *