Meta Pixel

सेवा संकल्प अभियान के तहत विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित

Spread the love

दुर्ग, 02 अक्टूबर 2026/सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रूआबांधा दुर्ग में विकासखंड स्तरीय चित्रकला (पोस्टर) एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विकासखंड के 68 हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
      चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर आकर्षक पोस्टर बनाकर अपनी रचनात्मकता का परिचय दिया। वहीं भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए। भाषण प्रतियोगिता में शीर्ष प्रतिभागियों में हर्षिका मांडले (सेजस नगपुरा), दीप्ति बंछोर (शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हथखोज), जानकी निषाद (शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पुलगांव), लक्ष्मी निषाद (सेजस चंदखुरी) और नीलम यादव (शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुथरेल) शामिल रहीं।
       पोस्टर प्रतियोगिता में भूमिका यादव (पीएम श्री सेजेस जामुल), मोनिश कुमार साहू (सेजेस अंजोरा खुर्द), डोमन्द्र (सेजेस चंदखुरी), तिलेश देशलहरे (सेजेस सेक्टर-6) और तिलेश कुमार साहू (शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलौदी) सहित अन्य विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

रचनात्मकता और अभिव्यक्ति का दिखा संगम
       प्रतियोगिता के दौरान चित्रकला/पोस्टर प्रदर्शनी के माध्यम से विद्यार्थियों ने विकसित भारत, डिजिटल इंडिया तथा पर्यावरण सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपनी कल्पनाशीलता और कलात्मक कौशल को रंगों के जरिए कैनवास पर उतारा। वहीं भाषण प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने विभिन्न समसामयिक व सामाजिक विषयों पर अपने विचार अत्यंत प्रभावशाली ढंग से व्यक्त किए। इस अवसर पर बीईओ, स्कूल के शिक्षकगण सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *