Meta Pixel

महतारी वंदन योजना से सुनीता देवी को मिली आर्थिक संबल, अब दवाईयों के साथ पौष्टिक आहार पर भी दे रही ध्यान

Spread the love

दुर्ग, 02 अक्टूबर 2026/महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण के साथ उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम बन रही है। योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता से महिलाएं अपनी जरूरतों को पूरा करने के साथ स्वास्थ्य और पोषण पर भी ध्यान दे पा रही हैं। सुनीता देवी बीपी (उच्च रक्तचाप) और मधुमेह जैसी बीमारियों से पीड़ित हैं। उन्हें हर महीने नियमित रूप से दवाइयां खरीदनी पड़ती हैं। सीमित पारिवारिक आय के कारण दवाइयों के खर्च के बाद पौष्टिक आहार के लिए पैसे बचाना उनके लिए मुश्किल हो जाता था।
        महतारी वंदन योजना के तहत बैंक खाते में आर्थिक सहायता मिलने से उनकी इस परेशानी में राहत मिली है। अब वे मिलने वाली राशि से अपनी बीपी और शुगर की दवाइयां समय पर खरीद लेती हैं। इसके बाद बची हुई राशि से फल और अन्य पौष्टिक खाद्य सामग्री भी ले पाती हैं। इससे उन्हें अपने स्वास्थ्य की बेहतर देखभाल करने में मदद मिल रही है। उन्होंने कहा कि इस आर्थिक सहायता का मैं सही उपयोग कर रही हूं। अपनी दवाइयों के बाद बचे पैसों से फल-फूल ले लेती हूं। उन्होंने कहा कि नियमित आर्थिक सहायता महिलाओं को अपनी आवश्यकताओं को पूरा करने और स्वास्थ्य संबंधी खर्चों के प्रबंधन में सहयोग प्रदान कर सकती है। सुनीता देवी ने महतारी वंदन योजना के लिए मुख्यमंत्री का बहुत-बहुत धन्यवाद करते हुए कहती है कि महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि उनके लिए आर्थिक संबल के साथ आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण सहारा बन रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *