Meta Pixel

Brown Makeup: ऑफिस से गेटटुगेदर तक ब्राउन मेकअप देगा सॉफ्ट लुक, ऐसे करें सही शेड्स का इस्तेमाल

Spread the love

किसी गेटटुगेदर या ऑफिसियल वर्क के लिए आप जा रही हैं, तो ब्राइट मेकअप सूट नहीं करता। खासकर तब, जब पार्टी का माहौल ऐसा हो, जहां थोड़ा सोबर लुक वाला मेकअप ही अच्छा लगे। इसी के मद्देनजर इन दिनों मेकअप में एक नया ट्रेंड ब्राउन मेकअप का आया है, जो देखने में हैवी और ओवरडन नजर नहीं आता, बल्कि सॉफ्ट, एलिगेंट और नेचुरल ग्लो देता है। ऐसे में जरूरी है कि आप इस मेकअप के बारे में जानें, ताकि इसे सही तरह से अपने चेहरे पर अप्लाई कर सकें।

सबसे पहले करें मॉयश्चराइज
मेकअप अच्छा दिखे, इसके लिए सबसे पहले चेहरे को अच्छी तरह साफ कर लें। फिर चेहरे को मॉयश्चराइज करें। इसके बाद अपनी स्किन टोन के हिसाब से प्राइमर और हल्का फाउंडेशन या स्किन टिंट लगाएं। बहुत ज्यादा फुल-कवरेज बेस लगाने से बचें, क्योंकि इस लुक की खूबसूरती इसकी नेचुरल फिनिश में है।

ब्राउन आईशैडो
जब आप चेहरे पर बेस तैयार कर लें, फिर उसके बाद आंखों का मेकअप करें। इसके लिए हल्के ब्राउन कलर का आईशैडो आइलिड पर अच्छी तरह ब्लेंड करें। आंखों के बाहरी कोने पर थोड़ा डार्क ब्राउन आईशैडो लगाकर अच्छी तरह ब्लेंड करें। अगर आप ग्लैमरस टच चाहती हैं, तो बीच की आइलिड पर हल्का शिमर लगा सकती हैं। इससे आंखें ज्यादा आकर्षक दिखाई देंगी।

ब्राउन काजल या आईलाइनर
इस मेकअप में ब्लैक आईलाइनर की जगह ब्राउन आईलाइनर का इस्तेमाल करेंगी, तो आपकी आंखें और खूबसूरत लगेंगी। साथ ही, इससे आंखों को नेचुरल लुक मिलेगा। आप आईलाइनर को स्मज करके आंखों को स्मोकी लुक भी दे सकती हैं। अगर काजल लगाने का मन है, तो आईलाइनर न लगाएं। काजल को भी ब्राउन शेड में लगाएं। इससे आंखें सॉफ्ट और खूबसूरत नजर आएंगी।

गालों को ब्लश करें
अगर आप अपने गालों को नेचुरल ब्राउन लुक देना चाहती हैं, तो पिंक ब्लश की जगह ब्राउन ब्लश का इस्तेमाल करें। इससे आपका लुक आकर्षक नजर आएगा। गालों के ऊपरी हिस्से पर हल्का ब्रोंजर लगाकर उसे ब्लश के साथ अच्छी तरह ब्लेंड करें। इससे चेहरे को वॉर्म लुक मिलेगा और मेकअप को परफेक्ट फिनिशिंग मिलेगी।

अप्लाई करें ब्राउन लिपस्टिक
जब बात नेचुरल लुक की आती है, तो ऐसे में होठों पर ज्यादा डार्क कलर की लिपस्टिक लगाने से बचें। नेचुरल और सॉफ्ट लुक के लिए ब्राउन लिपस्टिक का इस्तेमाल करें। पहले ब्राउन लिप लाइनर से लिप्स को आउटलाइन करें और फिर बीच में न्यूडब्राउन लिप कलर लगाएं। अगर आपको ज्यादा ग्लॉसी लुक पसंद है, तो ऊपर से हल्का लिप ग्लॉस लगा सकती हैं। ब्राउन में भी लिपस्टिक के कई शेड आते हैं, लेकिन आपको लाइट शेड की लिपस्टिक का इस्तेमाल करना चाहिए।

यूज करें कम हाईलाइटर
इस मेकअप लुक में बहुत ज्यादा चमकदार हाइलाइटर लगाने की जरूरत नहीं होती है। चीकबोंस, नाक के ब्रिज और कपिड्स बो पर हल्का गोल्डन हाईलाइटर लगाएं। इससे चेहरे पर नेचुरल और सॉफ्ट ग्लो आएगा। सबसे आखिर में हाईलाइटर लगाने के बाद आपका मेकअप नेचुरल लुक देगा और चेहरा आकर्षक नजर आएगा। यह मेकअप सोबर नजर आता है। इससे आपका लुक बेहद सॉफ्ट और एलिगेंट नजर आएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *