Meta Pixel

सीएम साय से मिले CGEOF के प्रतिनिधिमंडल : कैशलेस इलाज पर फेडरेशन ने जताया आभार, बोले- परिवारों को मिलेगी बड़ी राहत 

Spread the love

रायपुर – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सीएम निवास में छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश के शासकीय अधिकारियों व कर्मचारियों एवं उनके आश्रित परिजनों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा को मंत्रिपरिषद की मंजूरी दिए जाने पर सीएम विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। 

कैशलेस इलाज की लंबे समय से थी प्रमुख मांग
इस अवसर पर फेडरेशन ने सीएम श्री साय को CGEOF की ओर से आयोजित किए जाने वाले अभिनंदन समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित भी किया। फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि कैशलेस चिकित्सा सुविधा प्रदेश के अधिकारियों व कर्मचारियों की लंबे समय से प्रमुख मांग रही है। 

गंभीर बीमारी और इमरजेंसी में मिलेगी बड़ी राहत
इस सुविधा से विशेष रूप से गंभीर बीमारी और आकस्मिक उपचार की स्थिति में कर्मचारियों एवं उनके आश्रित परिजनों को बड़ी राहत मिलेगी। उपचार के लिए पहले बड़ी राशि की व्यवस्था करने और बाद में चिकित्सा प्रतिपूर्ति की प्रक्रिया से गुजरने जैसी कठिनाइयां कम होंगी। इससे लाखों शासकीय सेवकों और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा मिल सकेगी। 

इनकी रही उपस्थिति 
फेडरेशन के पदाधिकारियों ने इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए मुख्यमंत्री के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर पंकज पाण्डेय, श्री सत्येंद्र देवांगन, अश्वनी चेलक, जय कुमार साहू, पीताम्बर पटेल, आलोक मिश्रा एवं संतोष कुमार वर्मा सहित फेडरेशन के अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *