Meta Pixel

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 : 3 नवंबर को समापन समारोह में शामिल होंगे अमित शाह, विभूतियों को करेंगे अलंकृत

Spread the love

रायपुर – छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्योत्सव में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 3 नवंबर को शामिल होंगे। वे समापन समारोह में राज्य अलंकरण पुरस्कारों का वितरण करेंगे।

मांडविया करेंगे शुरुआत, शाह करेंगे समापन
राज्योत्सव 1 से 3 नवंबर तक आयोजित होगा। आयोजन को लेकर प्रदेश में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के अनुसार, राज्योत्सव का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया करेंगे, जबकि समापन समारोह में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शामिल होंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताया कि 1 नवंबर को छत्तीसगढ प्रदेश का स्थापना दिवस पर 3 दिन के राज्योत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

चयनित व्यक्तियों को किया जाएगा सम्मानित
केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया राज्योत्सव का शुभारंभ करेंगे और दो नवंबर को प्रदेश के सभी जिलों में राज्य स्थापना दिवस के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। तीन नवंबर को समापन में देश के गृहमंत्री अमित शाह का आगमन होगा। राज्य स्तरीय समारोह में चयनित व्यक्तियों को राज्य अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा।

2 को एयर शो
राज्योत्सव के दूसरे दिन 2 नवंबर को सारंग हेलिकॉप्टर एयर शो का आयोजन किया जाएगा। श्री साय ने कहा कि आज सारंग हेलिकॉप्टर टीम के सभी कैप्टन से मुख्यमंत्री निवास में मुलाकात हुई। मैं पूरे प्रदेश के लोगों से आग्रह करना चाहूंगा कि दो तारीख को सेंध लैक, नवा रायपुर में यह भव्य एयर शो देखने जरूर पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *