Meta Pixel

पाटन क्षेत्र के वृद्धजन सोमनाथ आड़िल को मिली पेंशन की सौगात, सेवा संकल्प अभियान से संवर रहा जीवन

Spread the love

दुर्ग, 29 सितंबर 2026/ केन्द्र व राज्य शासन सेवा के संकल्प के साथ आम जनता की समस्याओं के त्वरित निराकरण और शासकीय योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के उद्देश्य से निरंतर कार्यरत् है। इसका सीधा लाभ ग्रामीण क्षेत्रों में भी देखने को मिल रहा है। जिनमें से एक है, पाटन जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत कसही निवासी श्री सोमनाथ आड़िल (पितारू श्री दूजराम)। इनके जीवन में भी इस संकल्प के जरिए एक नया सबेरा आया है। श्री सोमनाथ आड़िल वृद्धावस्था के पड़ाव में आर्थिक सहायता के लिए निरंतर प्रयासरत थे। उन्होंने सरकार की जनकल्याणकारी मंशा के अनुरूप वृद्धावस्था पेंशन योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु अपना आवेदन प्रस्तुत किया। सचिव द्वारा 2002-03 की बी.पी.एल. सर्वे सूची का सूक्ष्म अवलोकन किया गया। जांच के दौरान श्री सोमनाथ के परिवार का नाम गरीबी रेखा सर्वे सूची में दर्ज पाया गया। पात्रता सिद्ध होते ही पंचायत प्रशासन ने बिना किसी विलंब के राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के अंतर्गत उनका विधिवत फॉर्म भरवाकर स्वीकृति हेतु प्रक्रिया पूरी कराई और आवेदन स्वीकृत होने के साथ ही श्री सोमनाथ आड़िल को प्रतिमाह ₹500.00 की पेंशन राशि का भुगतान सीधे उनके बैंक खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से प्रारंभ कर दिया गया है। अब उन्हें अपनी छोटी-मोटी जरूरतों और दवाओं के लिए किसी अन्य पर निर्भर नहीं रहना पड़ता। योजना का नियमित लाभ मिलने से गदगद श्री सोमनाथ आड़िल ने सेवा स्वरूप प्राप्त सहायता राशि पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्राप्त राशि के लिए केन्द्र व राज्य शासन के प्रति सहदय आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *