सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के मैकेनिकल ऑर्गनाइजेशन के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कार्मिकों को योगदान को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से नॉन-फाइनेंशियल मोटिवेशनल स्कीम (एन.एफ.एम.एस.) के अंतर्गत 6 नवंबर 2026 को बिल्डिंग नंबर-2 स्थित एम एंड यू सभागार में उपहार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (एम एंड यू) श्री विजय कुमार बेहेरा ने 20 कार्मिकों को उपहार प्रदान कर सम्मानित किया। मैकेनिकल ऑर्गनाइजेशन से 466 चयनित कार्मिकों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए उपहार प्रदान कर सम्मानित किया जा रहा है। शेष 446 कार्मिकों को 7 नवंबर 2026 को उनके संबंधित विभागों में उपहार वितरित किए जाएंगे।
भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन द्वारा कार्मिकों एवं अधिकारियों के मनोबल को प्रोत्साहित करने तथा उनके योगदान को मान्यता देने के उद्देश्य से मार्च 2026 में नॉन-फाइनेंशियल मोटिवेशनल स्कीम प्रारंभ की गई थी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (एम एंड यू) श्री विजय कुमार बेहेरा ने कहा कि कार्मिकों के योगदान को पहचान देना और उन्हें बेहतर कार्यनिष्पादन के लिए प्रोत्साहित करना इस योजना का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने योजना के सकारात्मक परिणामों का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रबंधन भविष्य में भी इस प्रकार के प्रयासों को निरंतर आगे बढ़ाएगा। उन्होंने कहा कि सभी कार्मिकों के इसी प्रकार समर्पित प्रयासों से सेल अध्यक्ष द्वारा निर्धारित 10,000 करोड़ रुपये के लक्ष्य की प्राप्ति संभव है। उन्होंने योजना के अंतर्गत उपहार प्राप्त करने वाले सभी कार्मिकों एवं अधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
महाप्रबंधक प्रभारी (मैकेनिकल) श्री बी.डी. बाबू ने अपने संबोधन में मैकेनिकल ऑर्गनाइजेशन के विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि कार्मिकों के योगदान को प्रोत्साहित करने वाली ऐसी योजनाएं उनमें कार्य के प्रति उत्साह बनाए रखने तथा बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
महाप्रबंधक प्रभारी श्री सुनील कुमार ने कहा कि इस प्रकार की पहल कार्मिकों के योगदान को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ उन्हें बेहतर कार्यनिष्पादन के लिए प्रेरित करने में सहायक होगी।
इस अवसर पर महाप्रबंधक (सीईडी) श्री राकेश पाण्डेय, महाप्रबंधक (सीएमएम) श्री जॉन वर्गीस, महाप्रबंधक (यांत्रिक सेवाएं) श्री मंदीप सिंह भोगल, महाप्रबंधक (प्लांट गैरेज) श्री प्रदीप्ता भौमिक, महाप्रबंधक (पीईएम) श्री एस. श्रीवास्तव, उप महाप्रबंधक (ईडीडी) श्री मुकेश कुलमी, उप महाप्रबंधक (सीएमएम) श्री मनोज कुमार शर्मा तथा उप प्रबंधक (मेकेनिकल सर्विसेस) श्री शरद अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन सहायक महाप्रबंधक (मेकेनिकल सर्विसेस) श्री के. नीलाधर ने किया।