Meta Pixel

कपड़ों की गठरियों में छिपा था 4.59 करोड़ का गांजा! MP ले जा रहे 6 तस्कर गिरफ्तार, 2 महिलाएं भी शामिल

Spread the love

छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले में पुलिस ने गांजा तस्करी के एक बड़े मामले का खुलासा किया है। नागपुर चौकी क्षेत्र में पुलिस ने दो पिकअप वाहनों से करीब 9 क्विंटल 19 किलो गांजा बरामद किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत 4 करोड़ 59 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में दो महिलाओं समेत कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ओडिशा से गांजा लेकर मध्यप्रदेश के कटनी जा रहे थे। तस्करों ने पुलिस की नजरों से बचने के लिए गांजे के पैकेटों को बोरियों में भरकर कपड़ों की गठरियों के बीच छिपा रखा था।

नागपुर चौकी के सामने पकड़े गए आरोपी

जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह करीब 10:30 बजे नागपुर चौकी के सामने पुलिस वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान ओडिशा नंबर की दो पिकअप गाड़ियों को रोककर तलाशी ली गई।

दोनों वाहनों की जांच के दौरान पुलिस को कपड़ों के गट्ठरों के बीच संदिग्ध पैकेट दिखाई दिए। जब इनकी जांच की गई तो उनमें गांजा भरा हुआ मिला। इसके बाद पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया और उसमें सवार आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने जिन वाहनों को पकड़ा, उनके नंबर OD 14 AA 3468 और OD 14 AL 9682 बताए गए हैं।

200 से ज्यादा पैकेट बरामद

नागपुर चौकी प्रभारी शेष नारायण सिंह के मुताबिक दोनों पिकअप से 200 से ज्यादा पैकेट बरामद किए गए। इनका कुल वजन करीब 9.20 क्विंटल बताया गया है। पुलिस के अनुसार बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 4.59 करोड़ रुपये से ज्यादा है।

गांजे को प्लास्टिक के पैकेटों में पैक किया गया था। इसके बाद इन पैकेटों को बोरियों में भरकर कपड़ों के गट्ठरों के बीच इस तरह छिपाया गया था कि सामान्य जांच में आसानी से नजर न आए।

ओडिशा से कटनी ले जाया जा रहा था गांजा

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गांजा ओडिशा से मध्यप्रदेश के कटनी ले जाया जा रहा था। गिरफ्तार आरोपियों में दो महिलाएं मध्यप्रदेश के कटनी की रहने वाली बताई गई हैं, जबकि चार आरोपी ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले के रहने वाले हैं।

पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि गांजा किससे लिया गया था और इसे कटनी में किसे पहुंचाया जाना था।

MP बॉर्डर से कुछ किलोमीटर पहले पुलिस ने दबोचा

पुलिस के मुताबिक तस्कर ओडिशा से गांजा लोड करने के बाद जशपुर के रास्ते छत्तीसगढ़ में दाखिल हुए। इसके बाद वे सरगुजा, सूरजपुर और कोरिया जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से होते हुए नागपुर पहुंचे।

बताया जा रहा है कि दोनों वाहन मध्यप्रदेश की सीमा से कुछ किलोमीटर पहले पुलिस की चेकिंग में पकड़े गए। अगर पुलिस की नजर इन वाहनों पर नहीं पड़ती तो गांजे की यह बड़ी खेप मध्यप्रदेश पहुंच सकती थी।

पुलिस के अनुसार ओडिशा से गांजा तस्करी के लिए सरगुजा और सूरजपुर रूट का इस्तेमाल किए जाने की जानकारी सामने आती रही है। इस मामले में पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस तस्करी के पीछे और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

एक नजर में पूरा मामला:

  • करीब 9 क्विंटल 19 किलो गांजा बरामद
  • अनुमानित कीमत ₹4.59 करोड़
  • 2 पिकअप वाहन जब्त
  • 200 से ज्यादा पैकेट मिले
  • 6 आरोपी गिरफ्तार
  • गिरफ्तार आरोपियों में 2 महिलाएं
  • गांजा ओडिशा से कटनी ले जाया जा रहा था
  • कपड़ों की गठरियों के बीच छिपाई गई थी खेप
  • MP बॉर्डर से कुछ किलोमीटर पहले पुलिस ने पकड़ा
गांजा पैकेटों को बोरियों में भरकर कपड़ों के गठरियों के बीच छिपाया गया था।

गांजा पैकेटों को बोरियों में भरकर कपड़ों के गठरियों के बीच छिपाया गया था।

प्लास्टिक के पैकेटों में भरा मिला गांजा।

प्लास्टिक के पैकेटों में भरा मिला गांजा।

दोनों वाहनों में प्लास्टिक के पैकेटों में गांजा भरा मिला।

दोनों वाहनों में प्लास्टिक के पैकेटों में गांजा भरा मिला।

पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *