Meta Pixel

रायपुर-बस्तर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा : मरकटोला घाट में धान लदे ट्रक से टकराई डीजे पिकअप, 6 युवकों की मौत 

Spread the love

बालोद। बस्तर को राजधानी रायपुर से जोड़ने वाली नेशनल हाईवे 30 पर मरकटोला घाट में एक ट्रक और डीजे वाले पिकअप में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। दोनो के बीच टक्कर इतनी भीषण थी कि, पिकअप के परखच्चे उड़ गए और भारी भरकम ट्रक पलट गया। हादसा पुरूर थाना क्षेत्र में हुआ है। 

धान की बोरियां सड़क पर बिखरीं
मिली जानकारी के मुताबिक, पिकअप में 10 युवक सवार थे। उनमें से 3 की मौके पर मौत हो गई, वहीं 3 की हॉस्पिटल के रास्ते में जान चली गई। 4 अन्य भी घायल हैं, जिलने से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसा इतना जबरदस्त था कि, धान की बारियों से भरा विशालकाय ट्रक ना सिर्फ पलट गया बल्कि, धान के बारे सड़क पर इधर-उधर बिखर गए। घायलों को धमतरी जिला हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस पहुंची मौके पर
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। सउ़क पर आवागमन प्रारम्भ कराने की कोशिश शुरू कर दी गई है। वहीं घायलों को उपचार के लिए हास्पिटल भिजवाया गया है। मृतकों के शव भी पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *