सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र (जेएलएनएच एंड आरसी), सेक्टर-9 में दिनांक 24 अक्टूबर 2026 को मुख्य चिकित्सा अधिकारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएँ) डॉ. उदय कुमार की अध्यक्षता में कर्म शिरोमणि पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। समारोह में चिकित्सा विभाग में कार्यरत छह कर्मियों को उनके उत्कृष्ट कार्य निष्पादन के लिए कर्म शिरोमणि पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर उप नर्सिंग अधीक्षक श्रीमती अनुपमा परिहार, स्टाफ नर्स (पर्यवेक्षक) श्रीमती बिनु सैमुएल, हॉस्पिटल अटेंडेंट श्रीमती पदमा लक्ष्मी, मेडिकल टेक्नोलॉजिस्ट श्री अजय कुमार आर्य, मेडिकल टेक्नोलॉजिस्ट श्री संजय कुमार फुलझेले तथा एम.टी. श्री सुरेश कुमार साहू को कर्म शिरोमणि पुरस्कार प्रदान किया गया।
पुरस्कार प्राप्त कर्मियों को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. उदय कुमार ने पुरस्कार प्राप्त कर्मियों को बधाई देते हुए उनके उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की तथा भविष्य में भी इसी प्रकार कार्यकुशलता एवं समर्पण के साथ योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएँ) डॉ. उदय कुमार, अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएँ) श्रीमती नीली कुजूर, श्रीमती नीना गुहा एवं श्रीमती सोनाली त्रिवेदी, उप प्रबंधक (नर्सिंग प्रशासन) श्रीमती शैला अब्राहम तथा सहायक प्रबंधक (मानव संसाधन-चिकित्सा) श्रीमती शीबा थॉमस सहित चिकित्सा एवं मानव संसाधन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।