मनोरंजन डेस्क। टीवी एक्टर अविनाश मिश्रा इन दिनों अपनी प्रोफेशनल उपलब्धि के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में हैं। ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ की ट्रॉफी जीतने के बाद अब उनका और एक्ट्रेस ईशा सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों के बीच प्यार भरी बातचीत दिखाई दे रही है, जिसके बाद उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं फिर तेज हो गई हैं।
अविनाश ने ईशा से कहा- ‘आई लव यू बेबी’
वायरल वीडियो में अविनाश मिश्रा ईशा सिंह के साथ नजर आ रहे हैं। इस दौरान वह कहते हैं कि वह खुद को खुशकिस्मत मानते हैं कि ईशा उनकी जिंदगी में हैं।
इसके बाद ईशा उन्हें आगे बोलने के लिए कहती हैं। ईशा के कहने पर अविनाश कैमरे के सामने “I love you baby” कहते नजर आते हैं।
अविनाश की बात सुनकर ईशा शर्माते हुए मुस्कुराती हैं और फिर जवाब देती हैं, “ओके, आई लव यू टू।” दोनों का यह वीडियो सामने आने के बाद फैंस के बीच उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं और तेज हो गई हैं।
हालांकि, वायरल वीडियो के बावजूद दोनों कलाकारों ने अब तक अपने रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
‘बिग बॉस 18’ में शुरू हुई थी दोस्ती
अविनाश और ईशा की दोस्ती की शुरुआत रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ के दौरान हुई थी। शो में दोनों की बॉन्डिंग ने दर्शकों का ध्यान खींचा था।
शो के दौरान और उसके बाद भी दोनों कई मौकों पर अपने रिश्ते को सिर्फ दोस्ती बताते रहे हैं। हालांकि, साथ में उनकी तस्वीरें, सोशल मीडिया पोस्ट और एक-दूसरे के प्रति नजर आने वाली खास बॉन्डिंग के चलते फैंस लंबे समय से उनके रिश्ते को लेकर कयास लगाते रहे हैं।
‘खतरों के खिलाड़ी 15’ जीतने के बाद ईशा से मिले अविनाश
अविनाश मिश्रा ने हाल ही में रोहित शेट्टी के स्टंट रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ का खिताब अपने नाम किया। मुश्किल स्टंट और खतरनाक टास्क को पार करते हुए उन्होंने ट्रॉफी जीती।
विजेता बनने पर उन्हें 20 लाख रुपये की पुरस्कार राशि, एक कार और यूरोप ट्रिप भी मिली।
फिनाले में जब रोहित शेट्टी ने अविनाश को विजेता घोषित किया तो वह भावुक हो गए। जीत के बाद ईशा भी उनका हौसला बढ़ाने के लिए मौजूद थीं। विनर घोषित होने के बाद अविनाश सीधे ईशा के पास पहुंचे और उन्हें गले लगा लिया।
अब सक्सेस पार्टी का वायरल वीडियो सामने आने के बाद दोनों की बॉन्डिंग एक बार फिर चर्चा में है। हालांकि, उनके रिश्ते की आधिकारिक पुष्टि अभी दोनों की ओर से नहीं हुई है।