Meta Pixel

जगदलपुर में बाढ़ का कहर : रेस्क्यू के लिए उतरा Mi-17 हेलीकॉप्टर, कई इलाकों में अब भी फंसे लोग

Spread the love

जगदलपुर। बस्तर संभाग के जगदलपुर में बाढ़ की स्थिति के बीच राहत और बचाव अभियान तेज कर दिया गया है। इंद्रावती नदी के किनारे बसे जिन इलाकों में अब भी बाढ़ का पानी जमा है, वहां फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए Mi-17 हेलीकॉप्टर की मदद ली जा रही है। सुबह से ही वायु सेवा की टीम प्रभावित क्षेत्रों में रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है।

डोंगाघाट और आसना में 50 से ज्यादा लोगों के फंसे होने की जानकारी
जानकारी के मुताबिक, जगदलपुर शहर के डोंगाघाट और आसना क्षेत्र में 50 से अधिक लोगों के बाढ़ में फंसे होने की सूचना मिली है। इन इलाकों में पानी कम नहीं होने के कारण लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने के लिए हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू किया जा रहा है।

प्रवीर और विजय वार्ड में भी बढ़ी चिंता
वहीं प्रवीर वार्ड और विजय वार्ड में भी 20 से ज्यादा लोगों के फंसे होने की खबर सामने आई है। प्रशासन और बचाव दल लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और प्रभावित लोगों को सुरक्षित निकालने का प्रयास जारी है।

हेलीकॉप्टर से जारी है राहत-बचाव अभियान
बाढ़ प्रभावित इलाकों में सड़क मार्ग से पहुंचने में आ रही दिक्कतों के बीच Mi-17 हेलीकॉप्टर को रेस्क्यू अभियान में लगाया गया है। वायु सेवा की टीम सुबह से ही प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने में जुटी हुई है। प्रशासन की प्राथमिकता बाढ़ में फंसे लोगों को जल्द से जल्द सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *