Meta Pixel

बलौदाबाजार में बाढ़ का बढ़ा खतरा : कई मार्ग बंद, महानदी का पानी NH-130B तक पहुंचा

Spread the love

बलौदाबाजार। जिले में लगातार बढ़ रहे जलस्तर के चलते बाढ़ की स्थिति गंभीर होती जा रही है। महानदी, शिवनाथ और जोक नदी का जलस्तर बढ़ने से जिले के कई इलाकों में पानी भर गया है। वहीं, बलौदाबाजार को सारंगढ़-बिलाईगढ़, जांजगीर-चांपा और बिलासपुर से जोड़ने वाले कई मार्गों पर आवागमन प्रभावित हुआ है।

सबरी पुल डूबा, NH-130B तक पहुंचा पानी
गिधौरी में महानदी पर स्थित सबरी पुल पूरी तरह पानी में डूब गया है। हालात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि महानदी का पानी पुल से करीब 1 किलोमीटर दूर स्थित नेशनल हाईवे-130B तक पहुंच गया है। प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने के निर्देश जारी किए हैं।

देर रात तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए प्रशासन की टीमों ने देर रात तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। नदी किनारे और प्रभावित इलाकों में लगातार निगरानी की जा रही है।

शिवनाथ नदी के कई घाटों पर पुल के ऊपर बह रहा पानी
जिले के सेमरिया घाट, अमलडीह घाट और जोधारा घाट में शिवनाथ नदी का पानी पुल के ऊपर से बह रहा है। प्रशासन की ओर से लोगों को नदी और जलभराव वाले रास्तों से दूर रहने की अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *