Meta Pixel

MCH में लापरवाही: सुरक्षागार्ड चढ़ा रहा महिला मरीजों को ड्रिप

Spread the love

रायपुर। कालीबाड़ी के मातृ-शिशु हास्पिटल में भर्ती मरीजों को ड्रिप चढ़ाने की जिम्मेदारी सुरक्षागार्ड के कंधों पर है। सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद इसे लेकर हड़कंप मच गया है और सिविल सर्जन ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। भर्ती मरीजों की देखरेख की जिम्मेदारी नर्सिंग स्टाफ की होती है, ऐसे में ड्यूटीरत नर्सिंग स्टाफ पर कार्रवाई हो सकती है।

सरकारी अस्पतालों की व्यवस्था सुधर नहीं रही है, जिसका खामियाजा वहां इलाज के लिए आने वाले मरीजों को भुगतना पड़ता है। ऐसा ही मामला मातृ एवं शिशु चिकित्सालय कालीबाड़ी में सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के मुताबिक, वहां प्रसव के लिए भर्ती मरीजों की जिम्मेदारी सुरक्षागार्डों के हवाले नजर आ रही है।

सिविल सर्जन डॉ. बीके सिन्हा बोले- गार्ड लगा रहा था इंजेक्शन का कैप
महिलाओं को ड्रिप चढ़ाने की प्रक्रिया पूरी कर रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद विभागीय स्तर पर हड़कंप मच गया है। विभागीय स्तर पर पक्ष सामने आया है कि गार्ड ड्रिप न चढ़ाकर हाथों में इंजेक्शन का कैप लगा रहा है। इस मामले को जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. बीके सिन्हा ने गंभीरता से लिया है। 

ड्यूटी में लापरवाही पर कर्मचारियों से मांगा गया जवाब
उन्होंने एमसीएच प्रभारी को निर्देशित किया है कि,  संबंधित वार्ड में ड्यूटीरत नर्सिंग स्टाफ और अन्य कर्मचारियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा जाए। इसके अलावा यह भी सुनिश्चित किया जाए कि अस्पताल में इस तरह की कोताही बिलकुल न हो। पुनः शिकायत सामने आने पर जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *